फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Student Lyngdoh Rupee prisoner in handcuffs

लिंगदोह रूपी हथकड़ी में कैद हैं छात्रसंघ

Sun, 19 Apr 2015 10:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Sun, 19 Apr 2015 10:24 PM IST
विज्ञापन
Student Lyngdoh Rupee prisoner in handcuffs
 छात्रसंघ राजनीति की एक ऐसी नर्सरी है, जहां से निकले व्यक्ति की अलग पहचान होती है। वैसे राजनीति में गिरावट आने के साथ ही छात्रसंघ में भी गिरावट आ गई है। आज छात्रसंघ को लिंगदोह              रूपी हथकड़ी से कैद कर दिया          गया है। ऐसे में छात्रों की जिम्मेदारी बनती है कि वे आंदोलन कर इस हथकड़ी को तोड़ें।
विज्ञापन

यह बात रविवार को सूबे के  बेसिक शिक्षक मंत्री रामगोविंद चौधरी ने       कही। वह कुंवर सिंह महाविद्यालय में छात्रसंघ के उद्घाटन समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस समय देश      संकट से गुजर रहा है। इसका मुकाबला करने के लिए छात्रों को आगे आना होगा। उन्होंने छात्रों को गुरुजनों के सम्मान की नसीहत दी। कबीना मंत्री नारद राय ने कहा कि जनता से किए वादों पर जो सरकार खरा नहीं उतरती है, उसे जनता ठुकरा देती है। सपा की सरकार छात्रसंघ की बहाली की पक्षधर है। जिसने सत्ता में आते ही पूर्व सरकार     द्वारा प्रतिबंधित छात्रसंघ को बहाल करने का काम किया। कहा कि यदि छात्र सामाज हित के लिए आंदोलन करते हैं, तो हम अपने मंत्री पद को छोड़कर उनका समर्थन करेंगे। पूर्वांचल छात्र संघर्ष समिति के संयोजक नागेंद्र बहादुर सिंह झुन्नू ने कहा कि छात्र संघ छात्रों और        समाज के हित की लड़ाई लड़ने के लिए है, न कि आंदोलन के नाम पर सरकारी वाहन फूंकने और तोड़फोड़ करने की। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बेसिक शिक्षक मंत्री रामगोविंद चौधरी और विशिष्ट अतिथि नारद राय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।  इसी क्रम में महाविद्यालय छात्रसंघ        के अध्यक्ष अभिषेक यादव, महामंत्री आशुतोष ओझा, उपाध्यक्ष कमलेश प्रजापति, पुस्तकालय मंत्री अखिलेश यादव और कला संकाय के प्रतिनिधि लक्ष्मीकांत गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर मानवेंद्र विक्रम सिंह, राकेश सिंह टिंंकू, मिथलेश यादव मोती, रणजीत निहाल, जैनेंद्र पांडेय मिंटू, विकास कुमार विक्की, ब्रह्मानंद सिंह बंटी,          जावेद कमर खां, पवन सिंह, आशीष प्रताप सिंह, सुधीर सिंह, टुनटुन,    सत्येंद्र यादव, राणा प्रताप यादव      दाढ़ी, प्रभुनाथ यादव, विनय शर्मा, अजय तिवारी, आनंद वर्मा, राकेश वर्मा आदि रहे। अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डा. अंजनी कुमार सिंह         तथा संचालन आनंद विक्रम सिंह विक्की ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed