फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Student leaders submitted memorandum to District Magistrate

छात्र नेताओं ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Fri, 11 Oct 2019 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
Student leaders submitted memorandum to District Magistrate
कलेक्ट्रेट में सदर एसडीएम को पत्रक सौंपते सतीशचन्द्र महाविद्यालय के छात्र। - फोटो : BALLIA
बलिया। सतीशचंद्र कालेज के पूर्व अध्यक्ष रोहित कुमार चौबे के नेतृत्व में छात्रों ने शुक्रवार के दिन जिलाधिकारी को सात सूत्री मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में रोहित चौबे ने कहा कि जिले के किसी भी महाविद्यालय एमएससी भौतिक विज्ञान की मान्यता नहीं है जिसके कारण जनपद के छात्र-छात्राओं को इस विषय के शिक्षा लेने के लिए गैर जनपद जाना पड़ता है। जबकि बलिया जनपद में विश्वविद्यालय की स्थापना है। दियाराचंल में बसे गांवों को जोड़ने के लिए बना जनेश्वर मिश्र सेतु का एप्रोच टूट जाने से लोगों को जिला मुख्यालय आने में काफी परेशानी हो रही है। तत्काल इसकी मरम्मत कराई जाए। साथ ही नगर पालिका के काजीपुरा मुहल्ले का रास्ता जलभराव के कारण हमेशा बाधित हो जा रहा है। जलनिकासी की व्यवस्था कर टूटी हुई सड़क को तत्काल बनवाया जाए। साथ ही बयासी और जवहीं में जर्जर सड़क की मरम्मत कराई जाय। जवहीं के अस्पताल में डा और दवा की व्यवस्था की जाए। साथ ही बाढ़ प्रभावित इलाकों में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराया जाय। ताकि लोगों को संक्रामक रोगों से मुक्ति मीिल सकें। इस मौके पर अंकित ओझा, अर्जुून दूबे, छोटू उपाध्याय, रवि यादव, उपेंद्र मौर्य, शैलेश ठाकुर, अभिषेक चौबे, रवि चौबे, विशाल पाठक, मनीष यादव आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed