फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   student leader injured indiscriminately gun Firing in ballia

Ballia News: छात्र नेता पर सरेराह फायरिंग, सीने-जांघ में लगी गोली, हालत गंभीर; एक हत्याकांड का है मुख्य आरोपी

Sat, 11 May 2024 09:46 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 11 May 2024 09:46 PM IST
सार

Ballia News: हादसे के समय आसपास के लोग कुछ समझते तब तक युवक हथियार लहराते सुखपुरा की तरफ भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिप्रान्त को उठाकर जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां हालत गम्भीर देख चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर वाराणसी को रेफर कर दिया।

विज्ञापन
student leader injured indiscriminately gun Firing in ballia
अस्पताल के बाहर परिजनों और छात्रों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया के सुखपुरा थाना के पटखौली गांव के समीप अज्ञात युवकों ने बुलेट सवार टीडी कॉलेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष शिप्रान्त सिंह गौतम को गोली मार दी। वह वहीं पर अचेत होकर गिर पड़ा। गोली की आवाज सुन अफरातफरी का माहौल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


प्राथमिक उपचार के बाद  हालत गम्भीर देख चिकित्सकों ने शिप्रान्त को वाराणसी को रेफर कर दिया। गोली लगने की खबर लगते ही अस्पताल परिसर में छात्रनेताओं की भारी भीड़ जुट गई। एएसपी दुर्गा प्रसाद तिवारी, सीओ सिटी गौरव कुमार ने अस्पताल पहुंच घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन


छात्रनेता शिप्रान्त सिंह शनिवार देर शाम को बुलेट से शहर से घर लौट रहा था। बहादुरपुर पुल से कुछ दूर पटखौली गांव के सामने पहुंचा था कि पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने शिप्रान्त को लक्ष्य कर पांच राउंड गोली मारी, जिमसें एक गोली सीने के पास व दूसरी गीली जांघ में लगी। गोली लगते ही शिप्रान्त अनियंत्रित होकर बुलेट सहित गिर पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि घटना की पड़ताल की जा रही है। घायल की हालत ठीक है, अभी तहरीर नहीं मिली है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कुछ माह पूर्व टीडी कालेज के छात्र नेता हेमंत यादव की हत्या एससी कालेज चौराहा पर हुई थी। उक्त घटना में शिवप्रान्त सिंह मुख्य आरोपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed