{"_id":"e6b02305aee86bfb84280391bc9467df","slug":"student-elections-landed-on-the-road-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रसंघ चुनाव के लिए सड़क पर उतरे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रसंघ चुनाव के लिए सड़क पर उतरे
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
Updated Wed, 28 Oct 2015 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री बजरंग स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दादर आश्रम के छात्र तथा छात्रनेताओं ने छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित नहीं किए जाने के विरोध में बुधवार की शाम सिकंदरपुर बस स्टैंड चौराहे पर चक्काजाम कर दिया। करीब दो घंटे पर चले चक्काजाम की वजह से मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। वहीं राहगीरों को अपने गंतव्य तक जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। जाम की सूचना पर पहुंचे सिकंदरपुर चौकी प्रभारी मोती लाल पटेल ने छात्रनेताओं से वार्ता कर जाम समाप्त करवाया।
श्री बजरंग स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दादर आश्रम के छात्रनेताओं का आरोप है कि कई दिनों से छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित करने की मांग प्राचार्य और प्रशासनिक अधिकारियों से की जा रही है। लेकिन वे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में व्यस्तता बताकर अपना पल्ला-झाड़ ले रहे थे।
जिससे बैठक मंत्रणा करने के बाद छात्र चक्काजाम करने के लिए मजबूर हुए। छात्रनेताओं ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित न होने के कारण छात्र की पढ़ाई तथा आगे होने वाली परीक्षा भी बाधित होगी। इस लिए चुनाव की तिथि छात्रहित में शीघ्र घोषित की जाए।
विज्ञापन
रचेताया कि अगर छात्रसंघ चुनाव की तिथि शीघ्र घोषित नहीं की गई तो आंदोलन को तेज करने के लिए बाध्य होंगे। जिसकी सारी जिम्मेदारी जिला प्रशासन तथा कालेज प्रशासन की होगी।
इस मौके पर अखिलेश यादव, जितेश कुमार वर्मा, आशीष कुमार, नवीन सिंह, मार्कं डेय यादव, मनीष सिंह, विश्वकर्मा शर्मा, बिजेंद्र कुमार यादव, संदीप यादव, विजय कुमार गुप्ता, सोनू वर्मा समेत सैकड़ों छात्र मौजूद रहे।