{"_id":"617045771e194d77c22acf9d","slug":"strong-wind-and-rain-caused-havoc-crops-fell-in-the-fields-ballia-news-vns6182904173","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज हवा और बारिश से मचाई तबाही, खेतों में गिरी फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज हवा और बारिश से मचाई तबाही, खेतों में गिरी फसल
विज्ञापन
सोहांव के ब्लाक कोटवा नारायणपुर में बारिश और हवा के चलते गिरा धान का फसल। संवाद
- फोटो : BALLIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार की देर शाम तेज हवा के साथ हुई भारी बारिश ने गड़हांचल इलाके में तबाही मचाई। खेतों में कई एकड़ धान की फसलें गिर गईं और जलभराव हो गया। किसानों की मानें तो खेतों में पानी लगने से फसलें अब चौपट हो जाएंगी। उधर, बिजली के कड़कने से कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई। साथ ही नगर में कई इलाकों में जलभराव होने से लोग बेहाल रहे।
चक्रवात का असर तीसरे दिन मंगलवार को भी रहा। दिन में रुक-रुक बारिश हुई और रात को तेज हवा के साथ कई इलाकों में भारी बारिश हुई। बारिश से किसानों की चिंता बढ़ गई है। खेतों में जलभराव के साथ धान की फसलें गिर गई हैं। इससे धान की फसल नष्ट होने आशंका है। किसानों ने बताया भारी बारिश खरीफ फसलों को नुकसान पहुंचाएगी। वहीं, रबी की बोआई भी प्रभावित होगी। बताया कि पहले हुई लगातार बारिश के कारण खेतों में जलभराव है। कुछ दिनों तक मौसम साफ रहने के बाद किसान किसी तरीके से कटाई की तैयारी में थे कि चक्रवात के कारण सोमवार और मंगलवार को हुई बारिश ने उनकी परेशानी को और बढ़ा दी है।
सिकन्दरपुर : तीन दिनों से रुक-रुककर हो रही तेज हवा व मूसलाधार बारिश के कारण आम जनजीवन प्रभावित हो गया है। खासकर किसानों को भारी क्षति हो रही है। इस दौरान सिकन्दरपुर क्षेत्र के गांवों में लहलहा रहे धान की फसलें गिर गई हैं।
विज्ञापन
चक्रवाती हवा व बारिश ने तबाही मचाई है। अब तो धान की कटाई होने की उम्मीद ही नहीं बची है। खेतों में पानी भी भरा है। ऐसे में रबी की बोआई भी प्रभावित होने संभावना है। - चौधरी रामजी राय
खेतों में पहले से ही पानी भरा था, अब रही सही कसर चक्रवाती बारिश ने पूरी कर दी है। फसलें पूरी तरह चौपट होने के कगार पर हैं। - शशिभूषण राय
तेज हवा व बारिश से गड़हांचल का इलाका तबाह हो चुका है। अधिकांश खेतों में धान की फसल गिर चुका है जिसकी कटाई ही संभव नहीं है। किसान परेशान हैं। - अमरनाथ राय
पिछले दिनों लगातार बारिश से खेतों भरा पानी अभी निकला भी नहीं था कि चक्रवाती बारिश से मुश्किलें और बढ़ गई हैं। अब तो धान की कटाई होने के आसार भी नहीं दिख रहे। - हरेराम यादव
नगर के कई मोहल्लों में पहले से ही जलभराव, बारिश ने बढ़ाईं मुश्किलें
बलिया। नगर के कई मोहल्लों में पहले हुई लगातार बारिश से जलभराव के बीच सोमवार और मंगलवार को हुई बारिश के बाद लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। जलभराव के कारण नागरिकों का लकड़ी के चह और नाव से गुजरना मजबूरी बन गई है। इन इलाकों में पेयजल की भी दिक्कत हो रही है। दूषित पानी आने के कारण बाहर से पेयजल की व्यवस्था करनी पड़ रही है। शहर के श्रीराम विहार कॉलोनी, बेयर हाउस परिसर, मंडी कॉलोनी, शिव विहार कालोनी, आवास विकास कॉलोनी, स्वामी विवेकानंद कॉलोनी में आज भी बारिश का पानी लगा हुआ है। विवेकानंद कॉलोनी वासियों ने बताया कि इन परिस्थितियों में भी प्रशासन की उन्हें कोई मदद नहीं मिल पा रही है। लोगों को घर से निकलना मुश्किल हो गया है। विवेकानंद कॉलोनी निवासी संतोष कुमार सिंह, मनोज कुमार, विकेश सिंह सोनू, राजेंद्र सिंह ने बताया कि जलनिकासी को लेकर अब तक नगर पालिका की ओर से कोई व्यवस्था नहीं की गई है।
लालगंज : क्षेत्र में मंगलवार की देर शाम अचानक चमक व गड़गड़ाहट के साथ कई जगह बिजली तड़की, जिससे घरों के बल्ब व इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जल गए। देरशाम तड़तड़ाहट के साथ बिजली कड़कने की आवाज के साथ बारिश की शुरुआत हुई जो रातभर होती रही। ।
बिजली कड़कने से एचटी लाइन का इंसुलेटर पंक्चर, आपूर्ति प्रभावित
बैरिया। बीते 48 घंटे से बैरिया क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप है। वहीं ठेकहा व जयप्रकाश नगर विद्युत उपकेंद्र की बिजली ठप है। बिजली के अभाव में टंकियों से पेयजल की आपूर्ति ठप है। बिजली विभाग के अवर अभियंता विनोद भारद्वाज ने बताया कि बिजली के कड़कने से दीघार व छेरडीह के बीच एचटी लाइन का इंसुलेटर तीन जगह पंक्चर हो गया था जिसे ठीक किया जा रहा है। देरशाम तक विद्युत आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद है।