फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Strikers stab three brothers in old enmity, one dead, two in critical condition

पुरानी रंजिश में पट्टीदारों ने तीन भाइयों को घोंपा चाकू, एक की मौत, दो की हालत गंभीर

Mon, 16 Nov 2020 09:06 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: विचित्र सिंह Updated Mon, 16 Nov 2020 09:06 PM IST
विज्ञापन
Strikers stab three brothers in old enmity, one dead, two in critical condition
सीएचसी रसड़ा पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

बलिया जिले के मुंडेरा गांव में सोमवार को सायं छह बजे पट्टीदारों के विवाद में तीन भाईयों को चाकू घोंप दिया गया। इसमें छोटे भाई नंद कुमार (35) पुत्र स्व. शिव गोविंद की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो बड़े भाइयों पंकज कुमार (36) तथा अमरनाथ राम (50) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें रसड़ा अस्पताल से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। 

विज्ञापन


मामले में पुलिस ने एक हमलावर जानू राम को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित पक्ष व हमलावर पक्ष पट्टीदार हैं और जमीन व मकान को लेकर उनका काफी समय से विवाद चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार गांव में अपने घर पर नंद कुमार, पंकज व अमरनाथ एक साथ बैठे थे। तभी पट्टीदार अजीत राम तथा उसके पिता जानू राम आकर गाली गलौज करने लगे। 

विज्ञापन

प्रतिरोध पर दोनों ने चाकू से तीनों भाइयों पर हमला बोल दिया। दोनों ने ताबड़तोड़ चाकू के हमलों से तीनों भाइयों को लहूलुहान कर दिया। तीनों खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़े। नंद कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पंकज व अमरनाथ को रसड़ा सीएचसी के डॉक्टर ने हालत गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। 

उधर, घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक रसड़ा सौरभ राय मौके पर पहुंचे और भागने का प्रयास कर रहे जानू राम को गिरफ्तार कर लिया। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक देवेंद्रनाथ और अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार मौके के लिए रवाना हो गए हैं।

मामले की जानकारी होते ही तत्काल मौके पर पहुंचकर भागने का प्रयास कर रहे एक आरोपी जानू राम को पकड़ लिया गया है। दूसरे आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश डाली जा रही है। - सौरभ राय, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली रसड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed