फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   strike of shopkeeprs over

निकला रास्ता, माने दूकानदार

Sun, 18 Jun 2017 10:46 PM IST
ballia
ballia Updated Sun, 18 Jun 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
strike of shopkeeprs over
ओक्डेनगंज पुलिस चौकी ठेला व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल से वार्ता करते एडीएम मनोज सिंघल।
पटरी दूकानदारों और छात्र नेताओं के हाई प्रोफाइल ड्रामे के बाद प्रशासनिक अफसरों ने शनिवार देरशाम उन्हें प्रतिनिधियों के साथ ओकडेनगंज पुलिस चौकी में वार्ता के लिए बुलाया। प्रशासनिक अफसरों ने शासन के नए फरमान से उन्हें अवगत कराया। काफी देर तक वार्ता के बाद भी बात नहीं बनी। वहीं, रविवार शाम नगर मजिस्ट्रेट के आश्वासन पर अनशन समाप्त हो गया।  दूकानदार निर्धारित मार्ग पर दूकान लगाने पर मान गए।
विज्ञापन


शनिवार सुबह में आंदोलनरत पटरी दूकानदारों के विषाक्त पदार्थ खाने के हाई प्रोफाइल ड्रामे के दौरान सदर अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ की गई। बवाल के बात एक्टिव हुए प्रशासनिक अधिकारियों ने देरशाम शासन के नए फरमान से दूकानदारों को अवगत कराने के लिए उन्हें वार्ता को बुलाया। एडीएम मनोज कुमार सिंघल ने उन्हें बताया कि शासनादेश के अनुरूप एक कमेटी गठित की जाएगी। नगर में कहीं उपयुक्त जगह देखकर दूकान लगाने की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन


दूकानदारों के प्रतिनिधि के रूप में वार्ता के लिए पहुंचे विकास पांडेय लाला और बाबुल सिंह ने प्रशासन की बातों को न मानतेे हुए कहा कि नगर में पहले की तरह से ठेला लगाने दिया जाए। दो घंटे तक चली वार्ता के बाद नतीजा नहीं निकल सका। वहीं, रविवार शाम नगर मजिस्ट्रेट मनोज कुमार पाण्डेय तथा सीओ नगर केसी सिंह के आश्वासन पर दूकानदारों मान गए। अनशन समाप्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed