फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Street educationist

सड़क पर उतरे शिक्षामित्र

Thu, 27 Jul 2017 11:00 PM IST
ballia
ballia Updated Thu, 27 Jul 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
Street educationist
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद शहर में बुधवार को ‌नाराज शिक्ष्‍ाामित्रों ने जुलूस निकाला आैर सरकार विरोधी नारेबाजी की।  - फोटो : ballia
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद समायोजन रद होने के विरोध में गुरुवार को हजारों शिक्षामित्र सड़क पर उतर आए और जुलूस निकाल  कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। शिक्षामित्रों ने दूसरे दिन भी बीएसए कार्यालय नहीं खुलने दिया। वहां धरना-प्रदर्शन कर शिक्षामित्रों ने दो टूक कहा कि सरकार उनका सम्मान वापस लौटाए। वहीं प्राथमिक शिक्षक संघ ने ऐलान किया कि इस लड़ाई में तहसीलवार स्कूलों को बंद किया जाएगा। इसकी शुरुआत शुक्रवार को बैरिया व बलिया तहसील के सभी परिषदीय स्कूल बंद कर की जाएगी।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट के फैसला के दो दिन बाद भी राज्य सरकार ने अपनी स्थिति स्पष्ट नहीं की। इससे शिक्षामित्रों की नाराजगी बढ़ रही है। गुरुवार को हजारों शिक्षामित्र बीएसए कार्यालय पहुंचे और कार्यालय को बंद करा दिया। इस दौरान धरना सभा को प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ने सम्बोधित करते हुए कहा कि शिक्षामित्रों की इस लड़ाई में संघ हर कदम पर साथ है। कहा कि इस आंदोलन में पहले तहसीलवार विद्यालय बंद रखे जाएंगे, फिर भी बात नहीं बनी तो जनपद के सभी स्कूलों में ताला लटका दिया जाएगा। कहा कि सरकार को चाहिए कि वह शिक्षामित्रों के बारे में सकारात्मक रुख अपनाए।
विज्ञापन


सभा को सुनील सिंह, अजय सिंह, अजेय किशोर सिंह, बृजकिशोर पांडेय, वेदप्रकाश पांडेय, काशीनाथ यादव, पंकज सिंह इत्यादि ने सम्बोधित किया। अध्यक्षता सरल यादव व संचालन संगम अली ने किया। उधर, शिक्षामित्रों के आंदोलन के समर्थन में प्राथमिक शिक्षक संघ, विशिष्ट बीटीसी एसोसिएशन व कर्मचारी संगठन भी उतर आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed