फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   STP will work next year

एसटीपी अगले वर्ष से करेगा काम

Sun, 20 Sep 2015 12:01 AM IST
ब्यूरा/ अमर उजाला बलिया
ब्यूरा/ अमर उजाला बलिया Updated Sun, 20 Sep 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
STP will work next year
 शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री नारद राय ने विधायक निधि से सिविल बार एसोसिएशन के लिए दस लाख रुपये की धनराशि देने तथा चकबंदी भवन के  कक्ष के निर्माण के लिए आवश्यक धनराशि देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि चकबंदी भवन के निर्माण में धन की कमी नही होगी। जितने भी धन की आवश्यकता होगी, उतना मुहैया कराया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कचहरी में दूर-दराज से आने वाले गरीब लोगों को पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए तीन स्थानों पर आरओ मशीन लगाने का निर्देश नगरपालिका को दिया। साथ ही यह भी कहा कि यदि नगरपालिका इस काम को नहीं करेगी तो वह अपने विधायक निधि से तीनों आरओ लगाने के लिए धन उपलब्ध कराएंगे। बताया कि सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) बनाने के लिए जमीन मिल गयी है और दिसंबर 2016 में एसटीपी कार्य करना शुरू कर देगा। उन्होंने कहा कि विकास के काम में जो भी रोड़ा डालेगा अथवा विकास का काम नहीं करेगा और पैसा समय से खर्च नहीं करेगा तो उसके विरु द्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा जनपद में किये गये तमाम विकास कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि बलिया को विकास की ऊंचाईयों पर ले जाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। बलिया छोटा होने के बावजूद भी अपनी अलग पहचान रखता है। उन्होंने न्याय दिलाने में वकीलों की भूमिका की चर्चा करते हुए कहा कि वकील की बात और संदेश गरीबों की झोपड़ी तक पहुंचता है। प्रदेश सरकार घोषणा पत्र के एक-एक काम को पूरा कर रही है। जनेश्वर मिश्र सेतु बलिया के इतिहास में एक नया आयाम स्थापित करेगा। समारोह की अध्यक्षता कर रहे सिकंदरपुर के विधायक मो.जियाउद्दीन रिजवी ने भी आश्वस्त किया कि चकबन्दी भवन के बेहतर निर्माण के लिए धन की कमी नही होगी। आवश्यकता पड़ेगी तो और भी धन की व्यवस्था शासन से कराया जाएगा। कहा कि प्रदेश सरकार सभी वर्ग के लोगों के विकास के लिए कृत संकल्प है।
विज्ञापन

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी केपी सिंह ने कहा कि चकबन्दी के पुराने भवन जीर्णशीर्ण हालत में हो गयी थी और एक नये भवन के निर्माण की परिकल्पना को मंत्री जी तक पहुंचाया गया और मंत्री जी के प्रयास से ही चकबंदी भवन के निर्माण की बुनियाद आज रखी गई। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में राजस्व निरीक्षकों/कानूनगो के बैठने के लिए क्रिटिकल गैप से नया भवन बनाने का निर्णय लिया गया है। इससे गांव के लोगों को राजस्व निरीक्षकों से मिलने में आसानी हो जाएगी। इस अवसर पर पैकफेड के प्रोजेक्ट मैनेजर श्री योगेन्द्र गिरि ने बताया कि नए चकबन्दी भवन में दो कक्ष बनेंगे और इसपर दस लाख खर्च होंगे। इसका निर्माण कार्य चार माह में पूरा होगा। बैरिया विधायक जयप्रकाश अंचल, एडवोकेट पाण्डेय गोविन्द जी, सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जेपी उपाध्याय, कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मदन जी वर्मा, कुंवर नन्दजी एडवोकेट ने अपने विचार रखे। इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी बी.राम, एएसपी केसी गोस्वामी, डीएसओ रामेन्द्र यादव, कृषि अधिकारी जेपी यादव आदि रहे। कार्यक्रम के शुरुआत में जीजीआईसी की छात्रा शिवांगी तिवारी, प्रिया सिंह, प्रिया वर्मा एवं आ यशा खातून ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। संचालन सपा के जिला उपाध्यक्ष जमाल आलम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed