फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   STP, tested quality of road construction

एसटीपी, सड़क निर्माण की परखी गुणवत्ता

Thu, 08 Mar 2018 10:40 PM IST
ballia
ballia Updated Thu, 08 Mar 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
STP, tested quality of road construction
सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण करते नोडल अधिकारी संजय कुमार। - फोटो : अमर उजाला
 प्रदेश के राजस्व सचिव और जनपद के नोडल अधिकारी संजय कुमार ने गुरुवार की सुबह जिले की दो बड़ी परियोजनाओं के साथ हनुमानगंज ब्लॉक कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने एसटीपी और सड़क निर्माण की गुणवत्ता परखी और निर्माण सामग्रियों का नमूना भी जांच के लिए साथ लेते गए। नोडल अधिकारी ने सबसे पहले टीडी कॉलेज से तिखमपुर तक की निर्माणाधीन फोरलेन सड़क का निरीक्षण किया। उन्होंने गुणवत्ता की जांच के लिए निर्माण साम्रगी देखी और जांच कराने के लिए उसका नमूना साथ लेते गए। उन्होंने लोनिवि के अधिकारियों के साथ सड़क बनाने वाले ठेकेदार को स्पष्ट निर्देश दिया कि कार्य की गुणवत्ता बेहतर होनी चाहिए। चेताया कि गुणवत्ता से मजाक हुआ तो यह कार्रवाई से कोई नहीं रोक सकता। निर्देश दिया कि सड़क के दोनों तरफ बनने वाली नाली का निर्माण कार्य हर हाल में बरसात से पहले पहले हो जाना चाहिए। अगर ऐसा नहीं हुआ और जनता को असुविधा हुई तो जिम्मेदार पर कार्रवाई तय है।
विज्ञापन


इसके बाद नोडल अधिकारी विकास खंड हनुमानगंज क्षेत्र के अंतर्गत बसंतपुर गांव में बन रहे सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट पहुंचे और निरीक्षण किया। निर्माण में प्रयोग हो रही सामग्री का नमूना लेकर गुणवत्ता की जांच का निर्देश दियाग। साथ ही प्लांट के निर्माण कार्य की धीमी रफ्तार में तेजी लाने को कहा। इसके बाद नोडल अधिकारी सीधे विकासखंड हनुमानगंज कार्यालय पर पहुंचे। निर्देश दिया कि विकास से जुड़ी व कल्याणकारी योजनाओं का पूर्ण विवरण फोटो सहित फ्लैक्स बोर्ड परिसर में लगवाने को कहा। परिसर में सामुदायिक शौचालय का भी निर्माण कराने का निर्देश दिया। मनरेगा में मानव दिवसों का सृजन 69 प्रतिशत होने पर कहा कि बाकी 31 प्रतिशत का गैप पूरा करने के लिए ब्लॉक क्षेत्र में एक-एक एकड़ के दस पैक खोजकर बृहद पौधरोपण कराया जाए।
विज्ञापन


राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन में के समूहों को बैंक से लिंक कराने को कहा। बीडीओ से कहा कि विकास क्षेत्र में बने आवासों, शौचालयों और अच्छी सड़कों की फोटो खिंचवा कर उसे एलबम में लगाए। ताकि नजीर के तौर पर उसे दिखाया जा सके। अच्छे कार्य के लिए बीडीओ की पीठ भी थपथापई। इस अवसर पर भूमि संरक्षण अधिकारी संजेश श्रीवास्तव, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी बब्बन मौर्य, खंड विकास अधिकारी हनुमानगंज राजेश यादव साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed