फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Stove ashes spark ten huts

चूल्हे की चिंगारी से दस मड़हे राख

Sat, 10 Oct 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया Updated Sat, 10 Oct 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
Stove ashes spark ten huts
बैरिया थाना क्षेत्र के यादव नगर-चांद दियर गांव में शनिवार दोपहर खाना बनाते समय आग से दस मड़हे तथा उसमें रखे नकदी सहित लाखों रुपये के सामान जलकर राख हो गए। पीड़ित परिवार घटना के बाद अब खुले आसमान में रहने को विवश और लाचार हैं। इस घटना में पीड़ित परिवार के महिलाओं का रोते-रोते बुरा हाल था।
विज्ञापन


बैरिया थाना क्षेत्र के यादव नगर चांद दियर गांव निवासी राजनाथ बिंद की बेटी सुबह में चूल्हे पर भोजन बना रही थी। तभी उसमें से निकली चिंगारी से मड़हे में आग लग गई। अभी लोग कुछ समझ पाते कि आग ने विकराल रूप धारण कर सुशीला देवी, परमात्मा बिंद, उपेंद्र बिंद, गोपाल बिंद के दो-दो  मड़हे को आगोश में ले लिया।
विज्ञापन


इसमें सुशीला देवी के 30 हजार रुपये नकद के साथ ही कुछ आभूषण और दैनिक सामान जलकर राख हो गए। उधर राजनाथ बिंद के लाखों रुपये के आभूषण, 15 कुंतल गेहूं, 40 किलो दाल, पलंग आदि जलकर राख हो गए। परमात्मा बिंद की सिलाई मशीन, गेहूं, सरसों, चावल और कुछ गहने जलकर राख हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपेंद्र बिंद के आठ कुंतल गेहूं, दो कुंतल चावल, 10 किलो दाल, कुछ आभूषण भी जलकर राख हो गए। गोपाल बिंद के आठ कुंतल गेहूं, ढाई कुंतल चावल, गहने के साथ ही घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गए। आसपास के लोगों के अथक प्रयास से आगू पर काबू पाया गया लेकिन तब तक सब कुछ जलकर नष्ट हो चुका था। उधर सूचना के बाद भी फायर ब्रिगेड की गाड़ी नहीं पहुंची। जिससे में ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed