फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Stills from the children explained the weather

पोस्टरों से बच्चों ने समझाया मौसम का मिजाज

Tue, 27 Oct 2015 11:08 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया Updated Tue, 27 Oct 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
Stills from the children explained the weather
शक्तिस्थल स्कूल चंद्रशेखर नगर के प्रांगण में मौसम और जलवायु को समझना विषयक नोडल स्तरीय/ ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को किया गया। जिसमें पांच टीमें चयनित की गई।
विज्ञापन



इस दौरान चयनित टीमों में वरिष्ठ वर्ग में अजीत खरवार, अमित कुमार, आयुष वर्मा ने शीर्षक मिट्टी के जीव जंतुओं पर मौसम का प्रभाव प्रोजेक्ट वर्क, लाग बुक एवं पोस्टर प्रस्तुत किया।
विज्ञापन



जबकि कनिष्ठ वर्ग में गीतांजलि सिन्हा, स्नेहा शर्मा, शालू सिंह, सत्या सिंह, गीतांजलि सिंह द्वितीय ने शीर्षक वर्षा जल संरक्षण एवं पुन: उपयोग विषय पर प्रोजेक्ट वर्क, लाग बुक एवं पोस्टर प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



शिवांगी त्रिपाठी, शिवम, साक्षी सिंह, खुशी राय ने मानवीय गतिविधियों के कारण जल संग्रहण क्षेत्रों में होने वाले परिवर्तन का अध्ययन, स्थानीय मौसम एवं जलवायु का प्रभाव का अध्ययन विषय पर प्रोजेक्ट, लाग बुक एवं पोस्टर प्रस्तुत किया।


इसी प्रकार  चंद्रप्रकाश राठौर, आकाश कुमार, आदित्य ने शीर्षक मोटरयान की जगह साइकल की उपयोग से कार्बन पदचिंह्न में कमी पर पोस्टर लाग बुक एवं प्रोजेक्ट वर्क प्रस्तुत किया।


इसी प्रकार पिंकी, नेहा यादव, रोहित राय ने मानसून के देर से आने का फसल पर प्रभाव विषयक प्रोजेक्ट, लाग बुक, एवं पोस्टर प्रस्तुत किया। प्रतिभागियों ने अपने-अपने प्रोजेक्टों में जलवायु परिवर्तन के कारको और उससे पडने वाले प्रभावों को पोस्टर ने बखूबी दर्शाया था।


इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक दुर्गादत्त त्रिपाठी ने अव्वल प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर प्रस्तुत किया। बताया कि ब्लाक स्तर पर विजेता टीमों को जिलास्तरीय प्रतियोगिता में 28 अक्तूबर को शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed