{"_id":"6ac2a9caeedffe50dd0cc1f4","slug":"statue-of-saint-ravidas-damaged-five-arrested-ballia-news-c-190-1-bal1001-174400-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: संत रविदास की प्रतिमा क्षतिग्रस्त की, पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: संत रविदास की प्रतिमा क्षतिग्रस्त की, पांच गिरफ्तार
विज्ञापन
सुखपुरा थाना क्षेत्र के कुम्हिया गांव में अराजकतत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त की गई संत रविदास की प
सुखपुरा। कुम्हिया गांव में शनिवार की रात संत रविदास की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने से तनाव की स्थिति पैदा हो गई। सूचना पर पहुंची सुखपुरा पुलिस ने तत्काल प्रतिमा के टूटे हाथ की मरम्मत कराई।
मामले में नामजद सात लोगों में से पांच को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि पूर्व प्रधान रामनारायण उपाध्याय ने गांव के मुख्य मार्ग पर घुरहुन बाबा के लिए भूमि उपलब्ध कराई थी।
वहां घुरहुन बाबा की पिंडी स्थापित है, जिसकी अनुसूचित बस्ती के लोग लंबे समय से पूजा करते आ रहे हैं। इसी परिसर में बाद में अनुसूचित बस्ती के लोगों ने संत रविदास मंदिर का निर्माण कराया और उनकी प्रतिमा स्थापित की।
विज्ञापन
शनिवार की रात कुछ अराजक तत्वों ने संत रविदास की प्रतिमा का दाहिना हाथ तोड़ दिया। इसकी जानकारी होने पर लोगों में आक्रोश फैल गया और पुलिस को सूचना दी गई। थानाध्यक्ष रत्नेश दुबे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। इसी दौरान सीओ सिटी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में मूर्ति के टूटे हाथ की तत्काल मरम्मत कराई गई।
अनुसूचित बस्ती के सोहन राम की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस ने मोहन, राकेश, उमेश, शंभू और अशोक को गिरफ्तार कर लिया। वहीं नामजद लालबहादुर और वकील की तलाश है। तनाव को देखते हुए घटनास्थल पर पुलिस तैनात की गई है। पुलिस ने गिरफ्तार पांचों आरोपियों का चालान कर दिया।
सुखपुरा के एसओ रत्नेश दुबे ने बताया कि क्षतिग्रस्त प्रतिमा की मरम्मत करा दी गई है। मामले मेें पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दो की तलाश की जा रही है। मौके पर पुलिसकर्मी को तैनात किया गया है।