{"_id":"681c7f6d8f0ad0d11503c650","slug":"statement-of-shambhavi-peethadheeshwar-and-kali-sena-chief-anand-swaroop-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: शांभवी पीठाधीश्वर एवं काली सेना प्रमुख आनंद स्वरूप का बयान, सेना जब चाहे लाहौर में चाय पीएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: शांभवी पीठाधीश्वर एवं काली सेना प्रमुख आनंद स्वरूप का बयान, सेना जब चाहे लाहौर में चाय पीएगी
Thu, 08 May 2025 03:40 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Thu, 08 May 2025 03:40 PM IST
सार
काली सेना प्रमुख आनंद स्वरूप ने कहा कि भारतीय सेना जब चाहे लाहौर में चाय पीएगी और करांची में डिनर करेगी। शांभवी पीठाधीश्वर ने कहा कि पूरा देश आर्मी के साथ खड़ा है।
विज्ञापन
शांभवी पीठाधीश्वर एवं काली सेना प्रमुख आनंद स्वरूप
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
शांभवी पीठाधीश्वर एवं काली सेना प्रमुख आनंद स्वरूप में कहा कि भारत की सेना दुनिया की सर्वश्रेष्ठ सेनाओं में एक है। वह जब चाहेगी लाहौर में चाय पीएगी और करांची में डिनर करेगी। शांभवी पीठाधीश्वर ने एक वीडियो जारी कर कहा है कि भारत सदियों से पराक्रमी रहा है। पूरा देश भारत की आर्मी के साथ खड़ा है।
विज्ञापन
आतंवादियों ने जिस तरह 27 बहनों का सिंदूर मिटाया था, भारतीय सेना ने आपरेशन सिंदूर चला कर उन आतंकवादियों के ठिकाने को नेस्तनाबूत कर दिया है। पूरा देश सेना के इस पराक्रम को सेलीब्रेट कर रहा है। काली सेना प्रमुख ने कहा कि पाकिस्तानी सेना प्रमुख मुनीर भारत के जांबाज सेना की डर से बंकर में छिप गया है।
विज्ञापन
क्योंकि वह जानता है कि अगला अटैक उसके ऊपर ही है। मां शांभवी पाकिस्तान को नेस्तनाबूत करने का साहस भारतीय सैनिकों को दे।