फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   State level invitational volleyball competition from 27

प्रदेश स्तरीय आमंत्रण वालीबाल प्रतियोगिता 27 से

Sun, 22 May 2022 09:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 09:54 PM IST
विज्ञापन
State level invitational volleyball competition from 27
नरहीं गांव स्थित आदर्श इंटर कालेज परिसर में आयोजित होने वाले वालीबाल प्रतियोगिता के लिए फील्ड त? - फोटो : BALLIA
नरहीं। मास्टर एथलेटिक्स एसोसिएशन ऑफ उप्र की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय की स्मृति में प्रदेश स्तरीय आमंत्रण प्राइजमनी वालीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 27 से 29 मई तक किया जाएगा। उत्तर प्रदेश वालीबाल एसोसिएशन से रजिस्टर्ड उक्त प्रतियोगिता का आयोजन आदर्श इंटरमीडिएट कॉलेज नरहीं के खेल मैदान पर किया जाएगा।
विज्ञापन

आयोजन सचिव व उत्तर प्रदेश मास्टर एथलेटिक्स एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के महासचिव कृष्णानंद उपाध्याय ने प्रतियोगिता के संबंध में बताया कि प्रदेश की ख्यातिलब्ध वालीबॉल टीमें अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगी। डीएलडब्ल्यू वाराणसी, जाट रेजीमेंट बरेली, एसएसबी लखनऊ, खेल छात्रावास प्रयागराज व अयोध्या, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, देव अकेडमी प्रयागराज, गोरखपुर आदि टीमों के प्रतिभागिता की संभावना है। उत्तर प्रदेश वालीबाल एसोसिएशन की तकनीकी समिति व निर्णायकों की देखरेख में प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। रविवार को प्रतियोगिता की तैयारियों के मद्देनजर आदर्श इंटरमीडिएट कॉलेज नरहीं पर आयोजित बैठक में आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया। खेल मैदान की तैयारियों को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है। बैठक में पूर्व प्रधानाध्यापक शिव कुमार राय, अनंत प्रसाद राय, मदन उपाध्याय, जीतेन्द्र नाथ राय, दयाशंकर उपाध्याय, धीरज राय, अनूप राय चन्दन, बलिराम पाण्डेय, विनय राय, ज्ञानेंद्र उपाध्याय, पुष्कर राय, मनीष राय, रोशन कुमार राय, अनिल यादव आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed