{"_id":"70ecb7e6806c7767195ef81d79935110","slug":"starting-with-the-cattle-fair-ground-breaking-ceremony-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि पूजन के साथ पशु मेला शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि पूजन के साथ पशु मेला शुरू
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
Updated Mon, 16 Nov 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐतिहासिक ददरी मेले को राज्य स्तरीय मेले का दर्जा दिलाने के लिए सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से वार्ता कर गंभीर प्रयास किए जाएंगे। इसके लिए नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष साधना गुप्ता प्रशासनिक सहमति पत्र तैयार करेंगी।
जिसे प्रदेश के मुख्यमंत्री तथा सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव को सौंपा जाएगा। इसकी घोषणा सांसद नीरज शेखर ने ददरी मेले के नंदीग्राम भूमि पूजन के पश्चात आयोजित कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कही।
कहा कि मैं पहले भी सांसद होने के नाते बलिया के विकास के लिए कटिबद्ध था और आगे भी रहूंगा। कहा कि मेरी कमी रही कि मैंने अपने कराए विकास कार्यों का प्रचार-प्रसार सही तरीके से नहीं किया।
विज्ञापन
ददरी मेले के प्रशासनिक चौकसी के लिए उन्होंने प्रशासन को सचेत किया। कहा कि ददरी मेला क्षेत्र में अवैध निर्माण के प्रति प्रशासन को कानूनी सख्ती बरतनी होगी। इसके पहले भूमि पूजन का कार्य वैदिक रीति-रिवाज से पंडित विपिन शुक्ल ने संपन्न कराई। कार्यक्रम की शुरुआत कमाल अख्तर के गीत से हुई।
इस मौके पर विशिष्ट अतिथि एडीएम खेमपाल सिंह ने भी मेले का स्वरूप सुंदर बनाने के लिए प्रशासनिक प्रयास तेज करने पर बल दिया। अपर पुलिस अधीक्षक केसी गोस्वामी ने भी पशु व्यापारियों की सुरक्षा के लिए किए गए प्रबंधों की जानकारी दी।
इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजमंगल यादव, रंजीत चौधरी, द्विजेंद्र मिश्र, अरविंद गांधी, शिवकुमार कौशिकेय, समर बहादुर सिंह, उपेंद्र सिंह, धर्मवीर सिंह, निजामुद्दीन, गणेश शंकर गुप्ता, छोटे लाल वर्मा, राजेंद्र चौधरी, अवध बिहारी चौबे, लक्ष्मण गुप्ता, परवेज रोशन, मधुसूदन श्रीवास्तव, प्रदीप गुप्ता, सभासद बबिता सिंह, पूनम सिंह, शारदा गुप्ता, विनय सिंह, रितना देवी, राहुल रस्तोगी, राकेश श्रीवास्तव, विनोद सिंह, मंटू सिंह आदि रहे।