फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Start of gram seed rotation

फंसेगी अधिकारियों की गर्दन, चने का बीज सड़ने की जांच शुरू

Tue, 13 Jun 2017 11:16 PM IST
ballia
ballia Updated Tue, 13 Jun 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
Start of gram seed rotation
जांच - फोटो : demopic
सोहांव ब्लाक के चितबड़ागांव स्थित गोदाम में सड़ गए वितरण को आए 50 क्विंटल चने की बीज के मामले की जांच शुरूहो गई है। उप कृषि निदेशक ने जांच के लिए जिला कृषि अधिकारी की अगुवाई में तीन सदस्यीय टीम गठित की है। तीन दिन पहले यहां से गुजरते हुए कृषि मंत्री ने गोदाम का निरीक्षण किया था।
विज्ञापन


बीज सड़ा मिलने पर नाराज मंत्री ने मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए थे। सूत्रों की मानें तो पांच साल पहले जिले के दो बड़े कृषि अधिकारियों की आपसी तनातनी में बीज का वितरण नहीं हो सका था। वितरण को आया लाखों का बीज गोदाम में ही सड़ गया। जांच शुरू होने से अधिकारियों में खलबली मची है।
विज्ञापन



वर्ष 2012-13 में सोहांव ब्लाक के गोदाम पर 50 क्विंटल चने का बीज उपलब्ध कराया गया था। गोदाम प्रभारी की मानें तो कुछ किसानों को बीज दिया गया, लेकिन उसका जमाव कम होने की बात कहते हुए किसानों ने इसकी शिकायत की। जांच कराई गई तो बीज का जमाव सही निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, सूत्रों की मानें तो तत्कालीन जिला कृषि अधिकारी शैलेन्द्र प्रताप शाही और उप कृषि निदेशक डीपी सिंह के बीच तनातनी होने के कारण बीज के प्रकरण का निस्तारण नहीं हो सका और बीज गोदाम में ही सड़ गया। मामले के निस्तारण के लिए कई बार विभाग की ओर से निदेशालय को पत्र भेजकर निर्देश मांगा गया, लेकिन निदेशालय भी मामले में चुप्पी साधे रहा।


तीन दिन पहले भरौली गांव में गड़हा विकास मंच की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने रास्ते में चितबड़ागांव मोड़ पर स्थित बीज गोदाम का निरीक्षण किया था। गोदाम में 50 क्विंटल सड़े हुए चने के बीज को देखकर वो आग बबूला हो गए। अफसरों को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। मंत्री के निर्देश पर उप कृषि निदेशक ने जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित कर दी है।

\

चितबड़ागांव स्थित गोदाम में सड़े हुए बीज के निस्तारण के संबंध में कई बार निदेशालय को पत्र भेजा गया। अब कृषि मंत्री के निर्देश पर मामले की जांच के लिए टीम बना दी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।- टीपी शाही, उप कृषि निदेशक, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed