फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Stamp vendors got angry over circle rate issue

Ballia News: सर्किल रेट के मामले में स्टांप विक्रेता भड़के

Thu, 11 Sep 2025 01:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Stamp vendors got angry over circle rate issue
रसड़ा। उपनिबंधक कार्यालय पर बुधवार को प्रभारी रजिस्ट्रार लिपिक की ओर से रजिस्ट्री में सर्किल रेट अलग-अलग लगाए जाने पर स्टाम्प विक्रेता भड़क गए। आक्रोशित स्टाम्प विक्रेताओं ने लिपिक के सामने हंगामा खड़ा कर दिया। लगभग एक घंटे तक रजिस्ट्री का कार्य बाधित रहा।
विज्ञापन

18 अगस्त को नया सर्किल रेट लागू किया गया था। नया सर्किल रेट लागू होते ही कुछ विसंगतियां होने पर स्टाम्प विक्रेता संघ के अध्यक्ष श्रीभगवान पांडेय, कोषाध्यक्ष प्रतीक सिंह और उपाध्यक्ष सुभाष चंद राजभर ने रजिस्ट्रार को शिकायती पत्र देकर संशोधन कर पुनः नई लिस्ट प्रकाशन करने की मांग की थी। प्रभारी रजिस्ट्रार लिपिक ने पुरानी और नई सर्किल रेट बुक से जिस जमीन पर अधिक रेट था, पर रजिस्ट्री करने पर स्टाम्प विक्रेता भड़क गए गए। आरोप लगाया कि जब सर्किल रेट की नई बुक जारी की गई है तो पुराना सर्किल रेट लगाने का क्या औचित्य है। काफी नोकझोंक होने के बाद नई लिस्ट पर पुनः रजिस्ट्री शुरू हुई। स्टाम्प विक्रेता संघ के अध्यक्ष श्रीभगवान पांडेय ने आरोप लगाया कि रजिस्ट्रार के नहीं रहने से लिपिक मनमानी कर रहे हैं। इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों को दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed