फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Stadium team defeated Sunbeam

जिला स्तरीय हॉकी की विजेता बनी स्टेडियम

Fri, 10 Jan 2020 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Stadium team defeated Sunbeam
वीर लोरिक स्टेडियम में जीत के बाद प्रमाण-पत्र के साथ खड़े खिलाड़ी - फोटो : BALLIA
बलिया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष से आयोजित होने वाली खेल श्रृंखला के अंतर्गत जिला खेल कार्यालय बलिया के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय जूनियर बालक हॉकी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला स्टेडियम के नाम रहा। वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेले गए संघर्षपूर्ण फाइनल मुकाबले में पहले हॉफ में दोनों टीमें गोल करने में सफल नहीं हुई। दूसरे हॉफ में स्टेडियम की टीम ने तेज अटैक किये। पांचवें ही मिनट में कमर फैय्याज के बेहतरीन पास पर गुलाम मोहिउद्दीन ने खाता खोला। इसके बाद सनबीम स्कूल के खिलाड़ियों ने गोल करने के कई मौके बनाए, लेकिन सफलता हाथ ना लगी और फाइनल के समापन पर स्टेडियम हॉकी टीम ने सनबीम स्कूल को 1-0 से पराजित कर खिताबी मुकाबले पर अपना कब्जा जमा लिया। निर्णायक की भूमिका मोहम्मद इरफान, मोहम्मद शोएब व रितु सिंह ने निभाई। पुरस्कार वितरण समारोह की मुख्य अतिथि वरिष्ठ कोषाधिकारी ममता सिंह ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। कहा कि बलिया के हॉकी खिलाड़ी बहुत ऊर्जावान हैं, मैं आशा करती हूं कि आप निकट भविष्य में अंतर्राष्ट्रीय फलक पर भारत का प्रतिनिधित्व अवश्य करेंगे। इस अवसर पर उपक्रीड़ा अधिकारी अजय प्रताप साहू, पवन कुमार राय, नीरज राय, हॉकी बलिया के सचिव मोहम्मद इमरान, कमल शशिकांत राय, शिवम राय, सच्चिदानंद राय, मोहम्मद इजराइल, मारुति नंदन राय, रोहित भारद्वाज, अवनीश कुमार, अबू सईद आदि ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। धन्यवाद ज्ञापन क्रीड़ा अधिकारी बलिया डॉ अतुल सिन्हा व संचालन नीरज राय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed