फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   sport

गोल्ड मेडलिस्ट राजीव ग्रेड-ए जज के लिए चयन

Mon, 24 Jun 2019 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
sport
फोटो सहित.....
विज्ञापन

कराटे के ग्रेड-ए जज के लिए राजीव चयनित
2018 में एसकेएसआई इंटर नेशनल कराटे चैंपियनशिप में भारत के लिए जीता था गोल्ड
अमर उजाला ब्यूरो
बलिया। जिले के राजीव कुमार पुत्र बृजलाल चौधरी ने कराटे एसोसिएशन आफ इंडिया के ग्रेड ए की परीक्षा उत्तीर्ण कर राष्ट्रीय स्तर पर ग्रेड ए जज के लिए चयनित किए गए हैं। राजीव ने अपनी सफलता का श्रेय सेंसई लाल दारदा को दिया है। इससे पहले राजीव भारत के लिए गोल्ड मेडल जीत कर माता-पिता और देश का नाम भी रौशन कर चुके हैं।

राजीव एग्रीडेट कोच के रूप में बच्चों को प्रशिक्षण देेने का काम कर रहे थे। साथ ही स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन आफ उप्र में टीम में मैनेजर की सेवा दे चुके हैं। इस उपलब्धि पर जनपदवासियों को उनपर नाज है। इसके पहले राजीव ने सन 2018 में एसकेएसआई इंटर नेशनल कराटे चैंपियनशिप में भारत के लिए गोल्ड मेडल प्राप्त कर न सिर्फ जनपद का बल्कि प्रदेश व देश का नाम रौशन किया था। राजीव कराटे में ब्लैक बेल्ट है। बताया कि भारत के लिए गोल्ड मेडल प्राप्त करना एक अलग अनुभव था और अब ए- ग्रेड जज के लिए चयन होना एक अलग अनुभव है। क्योंकि इस परीक्षा में पूरे देश के कोने-कोने से 150 लोगों ने प्रतिभाग किया था। जिसमें सिर्फ पांच लोगों का हुआ है, उसमें से एक मैं हूं। कहा कि मेरा लक्ष्य और मानना है कि वर्तमान में हर किसी को चाहे छात्र या छात्रा सभी को कराटे सीखना चाहिए। दिल्ली से ग्रेड ए जज के लिए चयन होने के बाद बलिया आने के उपरांत जनपद के कराटे खिलाड़ियों ने उनका सम्मान किया। वहीं परिवार में भी खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed