फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   SP will protest against public problems on October 1

जन समस्याओं को लेकर सपा एक अक्तूबर को करेगी धरना प्रदर्शन

Thu, 26 Sep 2019 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
SP will protest against public problems on October 1
बलिया। सपा कार्यालय पर गुरुवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर जन समस्याओं को लेकर एक अक्तूबर को तहसील स्तरीय धरना प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए फेफना व बलिया विधान सभा के कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव ने कहा कि धरना प्रदर्शन कर सरकार की गलत नीतियों को उजागर किया जाएगा। उन्होंने पार्टी नेताओं व पदाधिकारियों को क्षेत्रवार जिम्मेदारी दी। उन्होंने बताया कि जिले में केवल चार तहसीलों पर धरना प्रदर्शन होगा। बाढ़ के कारण बलिया व बैरिया तहसील पर धरना प्रदर्शन नहीं किया जाएगा। उधर, सपा में शामिल हुए बसपा के वरिष्ठ नेता मिठाई लाल भारती का कार्यकर्ताओें ने स्वागत किया। बैठक को पूर्व मंत्री नारद राय, पूर्व नपा चेयरमैन लक्ष्मण गुप्ता, संजय उपाध्याय, मृत्युंजय तिवारी बब्लू,, शशिकांत चतुर्वेदी, अरविंद गिरि, विश्वनाथ यादव, सुशील पांडेय, रामेश्वर पासवान, सुभाष राम, महावीर चौधरी, अजय यादव, प्रभुनाथ यादव, मु. मतीउर्रहमान, कुबेर तिवारी, परशुराम यादव आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर शकील लोहिया, पल्लू जायसवाल, प्रभुनाथ यादव, रविंद्र यादव, मिंटू खान, राजेश यादव, विजय मंगोलपुरी, मदन वर्मा, शामू ठाकुर, मुन्ना गिरि आदि रहे। संचालन राजन कन्नौजिया ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed