फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   SP President Akhilesh's birthday celebrated by cutting a cake.

Ballia News: सपा अध्यक्ष अखिलेश का जन्मदिन केक काटकर मनाया

Thu, 02 Jul 2026 01:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
SP President Akhilesh's birthday celebrated by cutting a cake.
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अ​खिलेश यादव के जन्मदिन पर पौधरोपण करते कार्यकर्ता
बलिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन बुधवार को जिलेभर में मनाया गया। जिला मुख्यालय से लेकर सिकंदरपुर, रेवती और मनियर क्षेत्र तक पार्टी कार्यकर्ताओं ने केक काटकर खुशी मनाई। मरीजों को फल बांटे। पौधरोपण किया।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय स्थित सपा कार्यालय में जिला महासचिव बीरबल राम की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एक-दूसरे को खिलाया। इसके बाद जिला अस्पताल और महिला अस्पताल पहुंचकर मरीजों के बीच फल वितरित किए।
विज्ञापन

वहीं राष्ट्रीय महासचिव सुनील सर्राफ के नेतृत्व में बाबा बालेश्वर मंदिर परिसर में हवन-पूजन कर अखिलेश यादव के दीर्घायु जीवन की कामना की गई। इस अवसर पर मिठाई लाल भारती, संजय उपाध्याय, विश्राम यादव, उमेश सर्राफ, रामेश्वर पासवान, लक्ष्मण गुप्त, रवींद्रनाथ यादव, जमाल आलम, धनजी यादव, चंदन यादव सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। सिकंदरपुर में क्षेत्रीय विधायक मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय पर केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। विधायक ने कहा कि अखिलेश यादव युवाओं, किसानों, गरीबों और आमजन की आवाज को मजबूती से उठाने वाले नेता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने विधायक के साथ पौधरोपण किया। इस दौरान भीष्म यादव, अनंत मिश्रा, रामजी यादव, खुर्शीद नेता, सीपी यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रेवती नगर एवं क्षेत्र में अमित पांडेय और बिहारी पांडेय के नेतृत्व में सीएचसी में पौधरोपण किया गया। अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए गए। वार्ड नंबर नौ में पूर्व सभासद श्रीकृष्ण पांडेय के आवास पर केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। कार्यक्रम में प्रमोद उपाध्याय, मुन्ना रावत, रतन गोंड और जयप्रकाश तिवारी सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे। मनियर क्षेत्र के बांसडीह विधानसभा अंतर्गत छितौनी गांव में भी कार्यकर्ताओं ने केक काटकर और फलदार पौधे लगाकर अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया। वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने हमेशा गरीबों, वंचितों और जरूरतमंदों के हितों के लिए संघर्ष किया है।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य विजय यादव, प्रधान सोनू यादव, छात्र नेता राकेश, सभासद लक्ष्मण पटेल, अभिमन्यु बागी, विवेक यादव, अजीत पासवान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन पर पौधरोपण करते कार्यकर्ता

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन पर पौधरोपण करते कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed