फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   SP MLA threats by phone

सपा विधायक को फोन पर मिली धमकी

Thu, 05 Nov 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया Updated Thu, 05 Nov 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
SP MLA threats by phone
सत्तारूढ़ दल के सीयर विधायक गोरख पासवान को मंगलवार की रात मोबाइल फोन पर राजनीति नहीं करने अन्यथा जाने से मारने की धमकी दी गई है। विधायक ने पुलिस के आलाधिकारियों को इसकी जानकारी दे  दी है।
विज्ञापन


बेल्थरारोड विधानसभा के सपा विधायक गोरख पासवान के मोबाइल पर मंगलवार की रात करीब 10 बजे एक फोन आया, जिसका नंबर नहीं दिख रहा था।

विधायक द्वारा फोन उठाने पर उन्हें धमकाते हुए राजनीति नहीं करने की हिदायत दी गई। साथ ही ऐसा नहीं करने पर परिणाम भुगतने और जान से मारने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन


 इस फोन कॉल से  विधायक सकते में आ गए। उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी  पुलिस अफसरों को दी। विधायक पासवान को मिली इस धमकी को जिला पंचायत के अध्यक्ष पद के चुनाव से भी जोड़ कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक पासवान के बेटे सुधीर जिला पंचायत का चुनाव जीत चुके हैं। ऐसे में विधायक की नजर जिला पंचायत अध्यक्ष पद की कुर्सी पर भी है। विधायक पासवान ने धमकी मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि वे इस तरह के कायराना हरकत से डरने वाले नहीं हैं और नि:स्वार्थ भाव से जनता की सेवा करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed