फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   SP handed over memorandum addressed to Governor to DM

सपा ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा

Wed, 14 Sep 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
SP handed over memorandum addressed to Governor to DM
प्रदेश की राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी के नेताओं की गिरफ्तारी व पूर्व नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी को उनके लखनऊ स्थित आवास पर नजरबंद करने के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि अतिरिक्त एसडीएम सीमा पांडेय को सौंपा। ज्ञापन में प्रदेश में फैली अराजकता और लोकतंत्र विरोधी सरकार को बर्खास्त करने की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा कि राज्यपाल संविधान में प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग कर तत्काल प्रदेश सरकार को बर्खास्त करें। इसके पूर्व समाजवादी पार्टी कार्यालय पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी के नेताओं ने कहा भाजपा की सरकार विपक्ष की जुबान को बंद करा कर लोकतंत्र को कलंकित करने का काम कर रही हैं। पुलिस के बल पर यह सरकार जनहित के मुद्दों की आवाजों को दबाने पर आमादा है जिसे हम समाजवादी पार्टी के लोग कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस अवसर पर यशपाल सिंह, सुशील पांडेय कान्हजी, राजन, जलालउद्दीन, रविंद्र नाथ यादव, अजीत सिंह यादव, सत्यनारायण यादव, जयनारायण सिंह, जुबेर अहमद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed