फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   SP against the BJP government

सपा सरकार के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन

Mon, 23 Mar 2015 11:15 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Mon, 23 Mar 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
SP against the BJP government
किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के उत्पीड़न के विरोध में आवाज बुलंद की।
विज्ञापन


 चेतावनी दी कि इस दिशा में प्रदेश सरकार ने सार्थक पहल नहीं की तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान हुई सभा में भाजपा के जिलाध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि सपा सरकार में हत्या, लूट, बलात्कार जैसी घटनाएं आम हो गई है।
विज्ञापन


 अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। विगत दिनों रेवती थाना क्षेत्र के दियारा भागर क्षेत्र में 15 वर्षीय बालिका का हथियार से लैस बदमाशों ने अपहरण कर लिया। जिसका आज तक खुलासा नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


फेफना विधायक उपेंद्र तिवारी ने कहा कि जनपद में व्याप्त राजस्व चोरी, जमीनों को शासन सत्ता के बल पर कब्जा करने के साथ ही एनआरएचएम का धन बंदरबांट किया जा रहा है।


लोकनिर्माण विभाग में फर्जी टेंडर के सहारे लूट-खसोट जारी है। कागजों पर कार्य किए जा रहे हैं। इस दौरान राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। इस मौके पर विनोद शंकर दूबे, कैलाश बिहारी सिंह, नकुल चौबे, भगवान पाठक, सुरजीत सिंह, मनोज पांडेय, अमिताभ, संध्या, सुनीता, विजयानंद, बिजुल, संजय मिश्र  आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता देवेंद्र यादव तथा संचालन जयप्रकाश साहू ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed