{"_id":"85271827e64517022a4233a0e68549bd","slug":"sought-for-flood-victims-living-in-diare-tied-house-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दियारे में बंधे पर रहने वाले बाढ़ पीडि़तों के लिए मांगा घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दियारे में बंधे पर रहने वाले बाढ़ पीडि़तों के लिए मांगा घर
ब्यूरो/अमर उजाला बलिया
Updated Fri, 07 Aug 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
रेवती विकास खंड के दियारा क्षेत्र में बंधे पर निवास करने वाले विस्थापितों को बसाने, फसल क्षतिपूर्ति में भेदभाव, बढ़ते अपराध और पुलिस के उत्पीड़न के विरोध में छात्रों का प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा।
छात्र नेता रिपुंजय रमण पाठक के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ओमप्रकाश चौधरी को सौंपा।
रानू पाठक ने बताया कि रेवती दियारे क्षेत्र के बांध पर वर्षों से बसे परिवारों को आज तक नियत स्थान पर नहीं बसाया गया। इससे उनकी स्थिति दयनीय हो गई है।
इतना ही नहीं फसल क्षतिपूर्ति में भी बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया गया। टीडी कालेज के छात्रनेता कृष्ण प्रताप यादव ने बताया कि किसानों की मांगों को प्रदेश सरकार नजरअंदाज कर रही है।
छात्र नेता अतुल पांडेय ने कहा कि युवा मंच मजबूती से किसानों एवं बाढ़ विस्थापितों के साथ खड़ा है। अगर बाढ़ विस्थापितों की समस्याओं का निराकरण नहीं कराया गया तो हम उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।