फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Sonu first 1500m race

1500 मीटर दौड़ में सोनू अव्वल

Fri, 20 Feb 2015 10:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Fri, 20 Feb 2015 10:24 PM IST
विज्ञापन
Sonu first 1500m race
कुंवर सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नौ एवं दस फरवरी को संपन्न हुए दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को जिला पंचायत अध्यक्ष रामधीर सिंह एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य द्वारिका सिंह ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। महाविद्यालय के प्रबंधक सुरेश बहादुर सिंह ने सभी विजयी छात्र-छात्राओं को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बधाई दी।
विज्ञापन



दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता में सर्वविजेता खिलाड़ी होने का श्रेय बीए भाग तीन के छात्र शहबाज अहमद को मिला। साथ ही सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी होने का खिताब एमए पूर्वाद्ध की छात्रा चिंता यादव को मिला। सौ मीटर की फर्राटा दौड़ में बीए भाग एक के शमशेर बहादुर यादव प्रथम, बीए भाग तीन के नवतेश कुमार सिंह को द्वितीय, बीए भाग प्रथम के जितेंद्र कुमार गुप्त को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। सौ मीटर के छात्राओं की दौड़ में बबीता को प्रथम, महिमा को द्वितीय, सीमा को तृतीय स्थान प्राप्त हुए। जेबेलिन थ्रो प्रतियोगिता में नवतेश को प्रथम, दुर्गेश को द्वितीय, परशुराम को तृतीय स्थान प्राप्त हुए। जेबेलिन थ्रो के छात्राओं की प्रतियोगिता में सुधा गिरी को प्रथम, सीमा सिंह को द्वितीय, प्रियंका सिंह को तृतीय, आठ सौ मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में अखिलेश राम को प्रथम, चंद्रभान यादव को द्वितीय, नवतेश कुमार तृतीय।
विज्ञापन


आठ सौ मीटर छात्राओं की दौड़ में चिंता यादव प्रथम, अलंकृता यादव को द्वितीय, जया यादव को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। ऊंची कूद प्रतियोगिता में रजीत कुमार पांडेय को प्रथम, ओमप्रकाश गुप्त को द्वितीय, मोहम्मद जमील को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। छात्राओं की ऊंची कूद प्रतियोगिता में बबिता रजक को प्रथम, अलंकृता यादव को द्वितीय, चिंता यादव को तृतीय स्थान प्राप्त हुए। डिस्कस थ्रो में सहबाज अहमद प्रथम, शमशेर यादव द्वितीय, धीरज सिंह तृतीय स्थान पर रहे। छात्राओं की प्रतियोगिता में कंचन यादव प्रथम, अंजलि सिंह द्वितीय, प्रभा एक्का तृतीय। वहीं 1500 मीटर की लंबी दौड़ प्रतियोगिता में सोनू कुमार बीए भाग ए प्रथम तथा बीए भाग दो के राहुल वर्मा द्वितीय तथा बीए भाग एक के हरेंद्र सिंह तृतीय स्थान पर रहे। 1500 मीटर की छात्राओं की दौड़ प्रतियोगिता में एमए भाग एक चिंता यादव प्रथम, कंचन यादव द्वितीय, वंदना मिश्रा तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी विजयी प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न , मेडल तथा प्रमाणपत्र देकर मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। महाविद्यालय के प्रबंधक सुरेश बहादुर सिंह ने कहा कि खेलकूद से छात्रों के सर्वांगीण विकास का मार्ग प्रशस्त होता है। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष रामधीर सिंह ने कहा कि महाविद्यालय के संस्थापक शिव शंकर की स्मृति में जल्द ही एक सभागार बनाया जाएगा। डा. फूलवदन सिंह, राणा प्रताप सिंह, प्राचार्य डा. अंजनी कुमार सिंह, डा. अशोक कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed