फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Somewhere in the rage between the MP and the MLA, the DM does not become a scapegoat

कहीं सांसद और विधायक के बीच रार में तो बलि का बकरा नहीं बने डीएम

Fri, 12 Feb 2021 10:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
Somewhere in the rage between the MP and the MLA, the DM does not become a scapegoat
बलिया। डीएम श्रीहरि प्रताप शाही के तबादले को लोग सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त और बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह के बीच रार से जोड़कर देख रहे हैं। पिछले दिनों कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम की मौजूदगी में सांसद और विधायक आमने-सामने आ गए थे। बुधवार को भी सुरेंद्र सिंह ने पीड़ितों के साथ पीडब्ल्यूडी डाक बंगले पहुंचकर सांसद वीरेंद्र सिंह पर जमीन हड़पने का आरोप लगाया था। तब उन्होंने कहा था कि जिले की अफसरशाही सांसद के दबाव में काम कर रही है।
विज्ञापन

बताया था कि सुदिष्ट बाबा मेले की जमीन के साथ अन्य जमीनों पर कब्जे की जानकारी सीएम योगी आदित्यनाथ को दे दी गई है और वह इसकी जांच करा रहे हैं। दिशा की बैठक में हंगामे के बाद भी विधायक ने कहा था कि डीएम, सांसद की तरफदारी कर रहे हैं। इसकी शिकायत वे मुख्यमंत्री से करेंगे। उधर, जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही तबादले की सूचना के बाद शुक्रवार को कलेक्ट्रेट नहीं पहुंचे। उन्होंने सिर्फ एसपी डॉ. विपिन ताडा से मुलाकात की।
विज्ञापन

जिलाधिकारी के कार्यों की चर्चा
बलिया। डीएम के आने के दौरान शहर में जलभराव की समस्या विकट थी। उन्होंने समस्या समाधान के लिए नाला निर्माण की दिशा में पहल की। नहरों की सफाई के लिए आए धन की बंदरबांट भी रोकी। कटहल नाले के साथ कई नहरों की सफाई अपनी देखरेख में कराई। द्वाबा इलाके के पानी में आर्सेनिक की समस्या के मद्देनजर जिले में ऐसे 38 कुंओं को खोजवाया, जिनके पानी में आर्सेनिक नहीं है। इतना ही नहीं, उन्होंने अधिकारियों को उनकी प्रतिभा के मुताबिक जिम्मेदारी देकर कोरोना संक्रमण कम करने में कामयाबी पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed