फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Somewhere clean up somewhere Ramdhun

कहीं हुई सफाई तो कहीं रामधुन

Tue, 03 Oct 2017 12:11 AM IST
ballia
ballia Updated Tue, 03 Oct 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
Somewhere clean up somewhere Ramdhun
गांधी जी की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर मात्यार्पण करते लोकतंत्र रक्षक सेनानी संगठन के पदाधिकारी। - फोटो : ballia
जिले भर में गांधी जयंती मनाई गई और सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों पर झंडा फहराया गया। कई जगह रामधुन का भी आयोजन किया और गोष्ठियां कर गांधी जी के व्यक्तित्व व कृतित्व को याद किया गया। विभिन्न नारों के उद्घोष के साथ प्रभातफेरी भी निकाली गई। सरकारी व स्वयंसेवी संस्थानों ने विभिन्न जगहों पर साफ-सफाई कर गांधी जी व सरकार के स्वच्छ भारत के सपनों को साकार करने में अपना योगदान दिया। शैक्षिक संस्थानों में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं भी हुई और अव्वल छात्रों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में मंडलायुक्त आजमगढ़ के रविन्द्र नायक ने झंडारोहण किया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ। जिलाधिकारी न्यायालय में कमिश्नर ने महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री के चित्र का अनावरण करते हुए माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर नमन किया। वहीं रामधुन का भी गायन हुआ।   मंडलायुक्त श्री नायक ने उपस्थित कलेक्ट्रेट कर्मियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। कहा कि गांधी जयंती पर हम सब संकल्प लें कि सरकार के स्वच्छता अभियान में स्वयं के योगदान देने के साथ ही अपने परिवार, पास-पड़ोस, गांव-जवार के लोगों को भी प्रेरित करेंगे। इसके बाद कलेक्ट्रेट सभागार में सीआरओ की अध्यक्षता में एक गोष्ठी आयोजित हुई। इसमें वक्ताओं ने गांधी जी की जीवन को याद करते हुए उनके बताए रास्तों पर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट मनोज पांडेय, राजेश कुमार आदि थे।
विज्ञापन


जिला कारागार में गांधी जी को श्रद्धांजलि दी गई और गोष्ठी आयोजित कर साफ-सफाई का संकल्प लिया गया। इस मौके पर जेल अधीक्षक प्रशांत मौर्य, जेलर पंकज कुमार सिंह, उप जेलर विजय कुमार गौतम, योग शिक्षक वेदप्रकाश आदि थे। वहीं लोक रक्ष्‍ाक सेनानी संगठन ने भी गांधी प्रतिमा पर माल्‍यार्पण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुलाब देवी महिला महाविद्यालय में प्रबंधक बालकृष्ण अग्रवाल ने झंडारोहण किया। प्राचार्य डा. विभा चतुर्वेदी ने स्वच्छता की शपथ दिलाई। इस मौके पर कमलेश श्रीवास्तव, डा. निवेदिता श्रीवास्तव, डा. प्रिया सिंह आदि थे।

आम आदमी पार्टी के कार्यालयों पर महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया। इस मौके पर अमरेन्द्र सिंह, राजकुमार मौर्या, तेजनारायण, संजय सिंह बॉब, डा. प्रदीप, अजीत स्वराज आदि थे। लोकतंत्र सेनानी कल्याण समिति की ओर से गांधी जयंती मनाई गई। इस मौके पर जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन चंद्रशेखर सिंह, द्विजेन्द्र नाथ मिश्र, स्वतंत्र देव सिंह आदि थे।

शक्ति स्थल स्कूल चंद्रशेखर नगर में महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती समारोह का आयोजन किया गया। महर्षि बाल्मिकी विद्या मंदिर काजीपुरा में सांस्कृतिक कार्यक्रम व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
 स्थानीय वीर लोरिक स्टेडियम में हजारों लोगों के जनसमूह ने उत्साह से स्वच्छता की शपथ ली। सांसद भरत सिंह व रविन्द्र कुशवाहा ने यह शपथ दिलाई। इस मौके पर सीडीओ संतोष कुमार, विधायक आनंद स्वरूप शुक्ला, भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दूबे समेत सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों के लोग थे। एचकेजी आवासीय विद्यालय में गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया।


इस मौके पर प्रधानाचार्य छोटेलाल प्रजापति, डा. रवि, संतोष गुप्ता, गुड्डू खरवार, रामजी सोनी आदि थे। जयंती पर जनपद के हनुमानगंज कम्पनी के होमगार्ड राजकिशोर यादव को होमगॉर्ड कमान्डेंट गुरुचरण रावत ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। 22 सितंबर को होमगॉर्ड ने मुख्यालय लखनऊ में टर्न आउट, सैल्यूट, मार्चिंग आदि प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन किया थ्‍ाा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed