{"_id":"6188115d5497657ed3313ba8","slug":"somewhere-blo-ballia-news-vns6213768164","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं विद्यालय बंद तो कहीं बीएलओ नदारद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं विद्यालय बंद तो कहीं बीएलओ नदारद
विज्ञापन
सोहांव ब्लाक उच्च प्राथमिक विद्यालय मानपुर पर पड़ा ताला।
- फोटो : BALLIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले सात से 13 नवंबर तक पोलिंग बूथों पर विशेष मतदाता जागरुकता अभियान के तहत मतदाता सूची प्रदर्शित करना था जो पहले दिन अधिकांश जगहों पर देखने को नहीं मिला। कहीं विद्यालय बंद रहे तो कहीं स्कूल खुले लेकिन बीएलओ का ही पता नहीं रहा। कई स्कूलों पर कोई मतदाता ही नहीं पहुंचा। हालांकि कुछ इलाकों के पोलिंग बूथों पर मतदाता सूची का प्रदर्शित की गई जहां मतदाता पुनरीक्षण कार्य किया गया।
बेल्थरारोड। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार रविवार को विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण मतदाता पंजीकरण कार्यक्रम के तहत मतदाता बनाने का अभियान चलाया गया। अभियान के तहत विभिन्न बूथों पर मतदाताओं के नाम सूची में शामिल और गलत मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए। इस दौरान बूथों पर बीएलओ ने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य किया। उप जिलाधिकारी राजेश गुप्ता ने बताया कि सोनाडीह, टंगुनिया, तुर्तीपार, उभांव, खैरा खास, चौकिया, पड़री आदि बूथों का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया। एसडीएम ने बताया कि तहसील क्षेत्र में 420 बूथ बनाए गए हैं। सभी बूथों पर बीएलओ द्वारा सूची पुनरीक्षण का कार्य किया जा रहा है।
चितबड़ागांव। क्षेत्र के किसी भी पोलिंग बूथ पर रविवार को अपराह्न तक अधिकांश विद्यालय बंद मिले। नसीरपुर कला प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य तारा देवी मौजूद रहीं लेकिन बीएलओ का पता नहीं था। क्षेत्र में कहीं भी बीएलओ की उपस्थिति नहीं देखी गई। प्राथमिक विद्यालय महरेंव पर लेखपाल के अलावा कोई नहीं रहा जिसके चलते मतदाता सूची संबंधी कोई कार्य नहीं हुआ।
विज्ञापन
सहतवार। निर्वाचन आयोग के निर्देश के बावजूद रविवार को पोलिंग बूथों पर विशेष मतदाता जागरूकता शिविर का आयोजन स्कूलों के बंद होने के कारण नहीं हो सका। क्षेत्र के खानपुर डुमरिया प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य जनार्दन दुबे, बीएलओ प्रमिला सिंह. उमरावती, अवनीश कुमार उपस्थित रहे। कई विद्यालयों पर बीएलओ तो रहे लेकिन मतदाता सूची देखने को लेकर अधिकांश पोलिंग बूथों पर मतदाता नहीं पहुंचे। उप जिलाधिकारी ने पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया।