फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Someone is quarantine himself, but someone is doing arbitrary

कोई रह रहा खुद क्वारंटीन तो कोई कर रहा मनमानी

Wed, 27 May 2020 08:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2020 08:33 PM IST
विज्ञापन
Someone is quarantine himself, but someone is doing arbitrary
जयप्रकाश नगर। लॉकडाउन लागू होने के कारण कई राज्यों व जनपदों में लोग फंस गए थे जो धीरे धीरे अब घरों को पहुंच रहे हैं। जब से इनका आना शुरू हुआ तब से जनपद में कोरोना संक्रमण भी सामने आने लगा है।
विज्ञापन

कुछ प्रवासियों ने तो स्वयं अपने घर छोड़कर निजी व्यवस्था पर बाहर रहकर क्वारंटीन हो रहे हैं तो कुछ प्रधानों द्वारा भोजन आदि की व्यवस्था से क्वारंटीन सेंटरों पर रह रहे हैं। लेकिन सेंटरों पर रहने वाले लोग पूरे दिन गांव व अन्य स्थानों पर घूम रहे हैं। क्षेत्र के मठ योगेंद्र गिरि निवासी कुश कुमार गुप्ता, हंस कुमार गुप्ता, राजू गुप्ता, रोहित गुप्ता पूणे में रहकर कार्य किया करते थे। लॉकडाउन होते ही सभी कार्य बंद हो गए। कुछ दिनों तक यह लोग काफी दिन इंतजार करते रहे कि लॉकडाउन खुलेगा लेकिन जब नहीं खुला और उनके पास का पैसा समाप्त होने लगा इन लोगों ने ऑनलाइन आवेदन किया। इसके बाद सरकार द्वारा चलाई जा रही ट्रेन से अपने गांव पहुंचे। इन लोगों ने घर पर रहने से मना करते हुए मठ योगेंद्र गिरी चट्टी पर स्थित बन्द दुकान में अपनी व्यवस्था बनाकर रहने लगे। इसी तरह कई लोग अब बाहर से आ रहे हैं तो अपने खेतों व बागीचों में क्वारंटीन रह रहे हैं। लेकिन कुछ गांवों में आए प्रवासी क्वारंटीन सेंटरों पर रह रहे हैं और यह मनमाने तरीके से घूम रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed