फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   solved physics paper soled in five hundred rupees

500 रुपये तक बिका भौतिकी का हल प्रश्नपत्र

Tue, 24 Feb 2015 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 24 Feb 2015 10:40 PM IST
विज्ञापन
solved physics paper soled in five hundred rupees
जिले में यूपी बोर्ड अंतर्गत इंटरमीडिएट के भौतिक विज्ञान का प्रथम प्रशभन पत्र परीक्षा शुरू होने के दस घंटे पहले ही आउट हो गया। हल प्रश्नपत्र की प्रतियां 400 से 500 रुपये तक में धड़ल्ले से बेची गईं। व्हाट्स एप और ई मेल के जरिये भी एकदूसरे तक प्रश्नपत्र की फोटो पहुंचाई गई। प्रश्नपत्र का हल कार्बन कापी लेकर परीक्षार्थी कमरे में गए और नकल करने की सुविधा शुल्क देकर जमकर लिखे। हालांकि जिला प्रशासन ने इससे इनकार किया है। इसके लिए देर शाम डीएम ने प्रेसवार्ता भी की।
विज्ञापन

मंगलवार को दूसरी पाली में दो बजे से इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान प्रथम प्रशभन पत्र की परीक्षा थी। इसका संकेतांक 372 (आईआई) था। मंगलवार भोर के चार बजे ही पर्चा आउट हो गया। इसके बाद नगरा सहित भीमपुरा, बेल्थरारोड, रसड़ा आदि इलाकों में हल कार्बन कापी 400 से 500 रुपये में बिकने लगी। इलाके के लोग बताते हैं कि सबसे पहले हल कापी भीमपुरा कसेसर चट्टी पर बिकी। इसके बाद खबर आसपास के क्षेत्रों से होते हुए पूरे जनपद में फैल गई। इसके बाद हल कापी के साथ ही कार्बन कापी को लोगों ने व्हाट्स एप, ई मेल आदि के जरिये कोने-कोने में पहुंचा दिया।
विज्ञापन

ऐसे में नकल विहीन परीक्षा कराने का दावा खोखला साबित हुआ है। कई परीक्षा केंद्रों पर तो हल कापी को खरीदने के लिए बच्चों को कहा गया। परीक्षार्थी भी सुबह से नकल माफियाओं के संपर्क में रहे और हल कापी खरीदने के लिए भीड़ जुटी रही। यह सिलसिला दोपहर तक चलता रहा। पर्चा आउट होने की खबर मिलते ही अधिकारियों के होश उड़ गए और तीन बजे के बाद क्षेत्र भ्रमण शुरू कर दिया। हालांकि उसी प्रश्नपत्र की परीक्षा कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed