फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   soldering under flashlight Lack of facilities treatment in mobile torch in Ballia District Hospital

यूपी: बलिया जिला अस्पताल में सुविधाओं का अभाव, टॉर्च जलाकर लगाया टांका, मोबाइल की रोशनी से चल रहा इलाज

Tue, 19 Jan 2021 01:25 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 19 Jan 2021 01:25 PM IST
विज्ञापन
soldering under flashlight Lack of facilities treatment in mobile torch in Ballia District Hospital
टॉर्च जलाकर किया गया इलाज। - फोटो : अमर उजाला

बलिया जिला अस्पताल में करीब सात दिन से पेयजल आपूर्ति ठप है। इससे अस्पताल में आने वाले मरीज, तीमारदारों के साथ ही अस्पताल परिसर में रह रहे कर्मचारियों और उनके परिवार को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


बताया जा रहा कि पानी की टंकी की मोटर खराब है, लेकिन उसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। इस बीच सोमवार को एक अलग ही नजारा सामने आया। एक मरीज को इमरजेंसी में टांका लगाया जा रहा था, तभी बिजली चली गई। जेनरेटर स्टार्ट नहीं हुआ तो टार्च की रोशनी में टांका लगाना पड़ा।
विज्ञापन


इसका किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया जो अब जिले में चर्चा का विषय है। हालांकि सीएमएस बीपी सिंह ने बताया कि जेनरेटर ठीक है, बस स्टार्ट करने के दौरान टार्च जलाई गई थी, जिसका वीडियो बना लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

soldering under flashlight Lack of facilities treatment in mobile torch in Ballia District Hospital

वायरल वीडियो में जिला अस्पताल के आपातकालीन चिकित्सा कक्ष में मोबाइल व टार्च की रोशनी में एक रोगी का उपचार किया जा रहा है। वीडियों में अस्पताल के कर्मचारी मोबाइल की रोशनी में टांका लगाते हुए नजर आ रहे हैं। इसी प्रकार इमरजेंसी में कुछ रोगी मोबाइल की रोशनी में अपना इलाज करा रहे हैं।

इस संबंध में पूछे जाने पर सदर अस्पताल के सीएमएस डॉ. बीपी सिंह का कहना है कि रविवार को दुर्घटना में घायल एक रोगी इमरजेंसी में पहुंचा था। उस वक्त बिजली चली गई थी। बिजली जाने के बाद दूसरे भवन में स्थित जनरेटर स्टार्ट करने व चेंजर बदलने में कुछ वक्त लगता है। इस दौरान आवश्यक होने के कारण उपचार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed