फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Solar plants will be installed in schools without electricity connection

Ballia News: बिना बिजली कनेक्शन वाले स्कूलों में लगाए जाएंगे सोलर प्लांट

Fri, 30 Dec 2022 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Dec 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Solar plants will be installed in schools without electricity connection
बलिया। जनपद के विद्युत विहीन स्कूलों में सौर ऊर्जा से प्रकाश और पंखों की व्यवस्था होगी। इसके साथ ही इन स्कूलों के छात्रों को आरओ का शुद्ध पानी मिलेगा। संसाधन मुहैया कराने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग रोडमैप बनाने में जुटा है।
विज्ञापन

जिले में अभी तक 180 परिषदीय स्कूलों में बिजली कनेक्शन नहीं है। कनेक्शन न होने से छात्र-छात्राओं को सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। स्कूलों को संसाधन संपन्न बनाने के लिए पहले चरण में विद्युत व्यवस्था मजबूत की जाएगी। इसके लिए, बेसिक शिक्षा विभाग ने 30 स्कूलों का चयन कर सोलर प्लांट लगवाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

इनमें प्रकाश, पंखे, सबमर्सिबल पंप, पानी की टंकी के साथ पीने के पानी के लिए ढाई सौ लीटर टंकी आदि की व्यवस्था होगी। जल्द ही इन स्कूलों में काम शुरू हो जाएगा। नए सत्र में यह स्कूल संसाधन से युक्त हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी निर्माण सत्येंद्र राय ने बताया कि स्कूलों के कायाकल्प के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा ताकि इन स्कूलों को संसाधनयुक्त बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed