फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Software problem in the registry office, only one person's deed was done

Ballia News: रजिस्ट्री कार्यालय में सॉफ्टवेयर की दिक्कत, एक का ही हुआ बैनामा

Tue, 03 Feb 2026 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Software problem in the registry office, only one person's deed was done
बलिया। बेल्थरारोड तहसील के रजिस्ट्री कार्यालय में आधार कार्ड मैपिंग के लिए सॉफ्टवेयर अपडेट के कारण सोमवार को परेशानी हुई। आधार मिसमैच तो कभी नेटवर्क में परेशानी से पूरे दिन बैनामा कराने वाले चक्कर लगाते रहे। एक ही बैनामा हो सका।
विज्ञापन

सोमवार को कुल सात बैनामा की फाइल कार्यालय पहुंची, लेकिन दो फाइलें अधूरे दस्तावेज और आधार कार्ड न होने के कारण शुरुआत में ही लौटा दी गईं। शेष पांच बैनामा का नए सॉफ्टवेयर पर अपलोड करने की कोशिश दिनभर चलती रही, मगर तकनीकी खामियों ने एक-एक कर सभी प्रयास नाकाम रहे। करीब साढ़े चार बजे शाम को गुड़िया शर्मा पत्नी राम इकबाल शर्मा का बैनामा अपलोड हो सका, जिसके बाद किसी तरह एक बैनामा पूरा हुआ। बाकी चार बैनामाधारक निराश होकर अगले दिन की आस में लौट गए। निबंधन कार्यालय के प्रभारी सब रजिस्ट्रार मुकेश गौतम ने कहा कि फर्जी बैनामो पर लगाम कसने के लिए विभाग ने डिजिटल सिस्टम को अपडेट किया है। अब आधार कार्ड मैपिंग के साथ ही पंजीकरण होगा, जिससे आगे चलकर फर्जीवाड़े में बड़ी कमी आएगी। अभी नया सॉफ्टवेयर के कारण तकनीकी फाल्ट के कारण समस्या रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed