फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Socialism is a tribute to mastermind

समाजवाद के पुरोधा को किया नमन

Wed, 05 Aug 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/अमर उजाला बलिया Updated Wed, 05 Aug 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
Socialism is a tribute to mastermind
जनपद में बुधवार को जगह-जगह छोटे लोहिया के नाम से विख्यात समाजवाद के पुरोधा जनेश्वर मिश्र की जयंती मनाई गई। उनके कृतित्व और व्यक्तित्व पर चर्चा करते हुए समाजवादियों ने नमन किया। सपा कार्यकर्ताओं ने उनकी जयंती पर साइकल यात्रा निकाली और लोगों को प्रदेश सरकार की उपलब्धियां बताई। साथ ही मिश्र के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


जीराबस्ती स्थित जनेश्वर मिश्र उपवन में विविध कार्यक्रम हुए। सपा कार्यकर्ताओं ने जनेश्वर मिश्र की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व की चर्चा की। जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह ने कहा कि छोटे लोहिया चाहते थे कि सभी को समान लाभ मिले। जिला महासचिव शैलेश चौधरी ने भी छोटे लोहिया के पदचिन्हों के चलने पर जोर दिया। शैलेश चौधरी ने फेफना विधानसभा के लिए साइकल यात्रा निकाली।
विज्ञापन


यात्रा का शुभारंभ सपा जिलाध्यक्ष ने स्वयं साइकल चलाकर की। यात्रा सोबईबांध, गोडिया, विशुनपुरा होते हुए जनेश्वर मिश्र पार्क पहुंचे, जहां पर जनेश्वर मिश्र के स्मारक पर माल्यार्पण करते हुए गुरवा, मिड्ढा, बनरही, अलावलपुर में सभा की। शैलेश चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार को बदनाम करने के लिए विपक्षी पार्टियां आरोप लगा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैरिया संवाददाता के मुताबिक विधान सभा क्षेत्र में विधायक जयप्रकाश अंचल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय पर जनेश्वर मिश्र की जयंती मनाई। इसके बाद विधायक के नेतृत्व में साइकल यात्रा निकाली गई, जो बैरिया, रानीगंज, सुरेमनपुर से होते हुए दुर्जनपुर में जाकर समाप्त हुई।

बांसडीह संवाददाता के मुताबिक बेसिक शिक्षा मंत्री रामगोविंद के प्रतिनिधि रंजीत चौधरी के नेतृत्व में साइकल संदेश यात्रा बांसडीह विधान सभा क्षेत्र से निकाली गई। विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष नीरज सिंह ने साइकल यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

रसड़ा संवाददाता के मुताबिक छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की जयंती कसबा सहित ग्रामीण इलाकों में धूमधाम से मनाई गई। चिलकहर के पूर्व ब्लाक प्रमुख रामेश्वर पांडेय, विजय शंकर यादव, कोआपरेटिव के चेयरमैन चंद्रशेखर सिंह के नेतृत्व में लखनेश्वर डीह से साइकल यात्रा निकाली गई। यात्रा संवरुपुर, खिरौली, बस्ती, रोहना, बैजलपुर, नागपुर, डेहरी, रामपुर, कोटवारी होते हुए प्रधानपुर पहुंचकर जनसभा में तब्दील हो गई।


सिकंदरपुर संवाददाता के मुताबिक सपा की साइकल यात्रा बुधवार को बरवां से क्षेत्रीय विधायक मो. जियाऊद्दीन रिजवी के नेतृत्व में निकाली गई। जो फलवरिया, दादर, लखनापार, डकिनगंज, मुजहीं, रहिलापुर होते हुए एकइल में पहुंची। वहां पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक मो. रिजवी ने कहा कि गांवों को जनेश्वर मिश्र और लोहिया गांव के रूप में चयनित कर सभी विकास कार्य किए जा रहे। इस मौके पर रामजी यादव, शिवजी त्यागी, अरविंद तिवारी, केसी राय, संतोष यादव, हरेंद्र भाई, नमो नारायण आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed