फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Social audit of 4.44 lakh beneficiaries of PM Kisan Samman Nidhi from today

पीएम किसान सम्मान निधि के 4.44 लाख लाभार्थियों का सोशल ऑडिट आज से

Thu, 12 May 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Social audit of 4.44 lakh beneficiaries of PM Kisan Samman Nidhi from today
बलिया। पीएम किसान सम्मान निधि के 4.44 लाख लाभार्थियों का सोशल ऑडिट आज से प्रारंभ किया जाएगा। इसकी ग्राम पंचायत स्तर पर सूची चस्पा कर अपात्र और मृतक का नाम सूची से हटाया जाएगा। यह कार्य राजस्व, विकास और कृषि विभाग के कर्मियों की टीम करेगी। गुरुवार को हर तहसीलों में कर्मियों को सोशल ऑडिट के लिए प्रशिक्षित भी किया गया। इसके लिए नोडल अधिकारियों की भी तैनाती की गई है। 30 जून तक चलने वाली सोशल ऑडिट के तहत कर्मचारियों की टीम चार बार संबंधित गांवों में पहुंचेगी लाभार्थी के घर पहुंचकर पूरी जानकारी जुटाएंगी। इसके लिए कर्मचारियों का बाकायदा रोस्टर जारी किया गया है। सभी बीडीओ को संबंधित ब्लॉकों का नोडल अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन

वर्ष 2019 में केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की। इसके तहत किसानों को छह हजार रुपये सालाना प्राप्त होता है। प्रत्येक चार माह पर किसानों के खाते में सम्मान निधि की दो हजार रुपये की धनराशि पहुंचती है। जिले के 444038 किसानों को कुल 10 किस्तें मिल चुकी हैं। कृषि विभाग के अधिकारियों की मानें तो पूर्व में पीएम किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों के सत्यापन में कई गड़बडि़यां सामने आ चुकी हैं। इसे देखते हुए शासन की ओर से सोशल ऑडिट करने का फरमान जारी किया गया है। शासन के निर्देश पर जिले में पीएम सम्मान निधि के लाभार्थियों का सोशल ऑडिट आज से शुरू होगा। यह 30 जून तक चलेगा। सोशल ऑडिट में कृषि विभाग के प्रधान सहायक, बीटीएम, ग्राम पंचायत सचिव, लेखपाल की तैनाती की गई है। यह टीम रोस्टर के अनुसार, निर्धारित गांवों में अलग-अलग तिथियों में चार बार पहुंचेगी। यह कर्मचारी लाभार्थियों की सूची चस्पा कर ग्रामीणों के सामने पढ़कर सुनाएंगे। इसके अलावा, प्रत्येक लाभार्थी के घर पहुंचकर पूरी जानकारी हासिल करेंगे। इसके अलावा, लाभार्थियों से ईकेवाईसी कराने का भी काम करेंगे। उधर, सोशल ऑडिट को लेकर गुरुवार को प्रत्येक तहसीलों में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें कर्मचारियों को सोशल ऑडिट के तरीकों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

पीएम किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों 30 जून तक ग्राम पंचायतवार रोस्टर जारी किया गया है। सोशल ऑडिट में अपात्रों को चयनित कर सूची से नाम हटाने, योजना से वंचित किसानों का रजिस्ट्रेशन कराने के साथ ही ईकेवाईसी कराने का काम कर्मचारी करेंगे। - प्रियानंदा, प्रभारी जिला कृषि अधिकारी, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed