{"_id":"5a1b02aa4f1c1b3c3d8b9fbd","slug":"slow-down-in-the-morning","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह धीमा फिर तेज हुआ मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह धीमा फिर तेज हुआ मतदान
ballia
Updated Sun, 26 Nov 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
रविवार को मतदान के लिए लगी कतार ।
- फोटो : ballia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के दो नगर पालिका व आठ नगर पंचायतों में रविवार को मतदान शांतिपूूर्ण संपन्न हो गया। मतदान को लेकर लोगों में उत्साह दिखा, जिसका परिणाम यह रहा कि जनपद का मतदान 60.26 फीसदी रहा, जो वर्ष 2012 के मतदान से आठ फीसदी अधिक रहा। वर्ष 2012 में 52 फीसदी मतदान रहा। मतदान को लेकर पूरे दिन आला अफसरों के साथ ही जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा पुलिस की टीम लगातार चक्रमण करती रही। नगर निकाय चुनाव के तहत रविवार को जिले के दो नगर पालिका व आठ नगर पंचायतों के 115 मतदान केंद्र व कुल 387 बूथों पर सुबह साढ़े सात बजे मतदान शुरु हो गया।
हालांकि ठंड का मौसम होने के कारण सुबह मतदान की प्रक्रिया धीमी रही लेकिन मौसम में गर्माहट के साथ मतदान की प्रक्रिया भी तेज हो गई। शुरुआती दो घंटे में जहां कुल 15.25 फीसदी ही मतदान हो सका वहीं शाम पांच बजे तक कुल 60.26 मतदान हुआ। इसमें बेल्थरारोड नगर पंचायत में सर्वाधिक 67.18 फीसदी मतदान हुआ, जबकि बलिया नगर पालिका में सबसे कम 46.63 फीसदी मतदान रहा। इसके अलावा सभी नगर निकायों में 50 फीसदी से अधिक वोटिंग रही। मतदान के दौरान कमोवेश शांति बनी रही और पुलिस के साथ ही आला अफसर भी पूरे दिन मतदान को लेकर चक्रमण करते रहे। बूथों के आसपास कहीं भी सुरक्षाकर्मी भीड़ नहीं जुटने दे रहे थे।
ख्ाासकर बिहार व अन्य जनपदों की सीमा से सटे नगर पालिका व नगर पंचायत को लेकर अफसर व सुरक्षाकर्मी खासे सतर्क रहे। वर्ष 2016 में अस्तित्व में आने के बाद पहली बार बैरिया नगर पंचायत का चुनाव कराया गया।
विज्ञापन
पिछले चुनाव में बलिया नगर पालिका में 36 फीसदी मतदान हुआ था, जबकि इस बार 46.63 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाले। नगर पालिका रसड़ा में वर्ष 2012 में जहां 52 फीसदी वोट पड़े थे, वहीं इस बार 65.90 फीसदी वोट पड़े। नगर पालिका बलिया में पिछले चुनाव में जहां 36 फीसदी मतदान हुआ था, वहीं इस बार 46.63 फीसदी मतदान हुआ।
नगर पंचायत बेल्थरारोड में पिछले चुनाव में 46 फीसदी मतदान हुआ था और इस बार 67.18 फीसदी रिकार्ड मत पड़े। इसके अलावा नगर पंचायत बांसडीह में पिछले चुनाव में पड़े 49 फीसदी के स्थान पर इस साल 57 फीसदी वोट पड़े हैं। मनियर में पिछले चुनाव में 50 फीसदी वोट पड़े थे तो इस बार 57.9 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाले।
सहतवार में पिछले चुनाव में 54 फीसदी तो इस बार 60 फीसदी वोट पड़े। सिकंदरपुर में पिछले चुनाव में 56 फीसदी तो इस बार 61 फीसदी, रेवती में पिछले चुनाव में 56 फीसदी तो इस बार 66 फीसदी व चितबड़ागांव में पिछले चुनाव में 53 फीसदी तो इस बार 65 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाले। पहली बार हुए बैरिया नगर पंचायत के 56 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाले।