फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Sleeper and AC coaches full on Holi

होली पर फुल हुए स्लीपर और एसी कोच

Sat, 05 Feb 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Sleeper and AC coaches full on Holi
बैरिया। महानगरों से होली पर घर आने वाले परदेशियों को विभिन्न ट्रेनों में आरक्षित टिकटों के लिए जूझना पड़ सकता है। कई ट्रेनों में अभी से ही वेटिंग 100 से अधिक हो गई है। हालांकि कुछ ट्रेनों में आरएसी और जनरल (2एस) बोगी में टिकट अभी है। ये भी जल्द फुल होने की संभावना जताई जा रही है। अगर यात्री तत्काल टिकट के भरोसे हैं तो होली के मौके पर तत्काल टिकट मिलने की उम्मीद करना भी बेईमानी है।
विज्ञापन

18 मार्च को होलिका दहन व 19 मार्च को होली है। ऐसे में मुंबई से आने वाली (11061) पवन एक्सप्रेस ट्रेन में एक से 17 मार्च तक स्लीपर बोगी में वेटिंग 80 से 120, थर्ड एसी में वेटिंग 30 से 60 है, जबकि 2एस जनरल बोगी में आरएसी चल रही है। अहमदाबाद गुजरात से आने वाली (19165) साबरमती एक्सप्रेस के स्लीपर बोगी में 45 वेटिंग से 65 वेटिंग, थर्ड एसी में 18 वेटिंग से 36 वेटिंग, वहीं 2एस बोगी में फिलहाल कन्फर्म टिकट मिल सकता है। लुधियाना के तरफ से आने वाली ट्रेन (14650) सरयू यमुना एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में 30 से 80 वेटिंग, थर्ड एसी में 15 से 26 वेटिंग है, जबकि 2एस जनरल कोच में महज 19 सीट उपलब्ध है। सूरत के तरफ से आने वाली ट्रेन (19045) डाउन ताप्ती गंगा एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में 10 से 25 वेटिंग चल रही है। वातानुकूलित और 2एस जनरल बोगी में बहुत कम सीटें उपलब्ध है। नईदिल्ली से आने वाली स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में 20 से 28 वेटिंग, थर्ड एसी में आरएसी और 2एस जनरल कोच में फिलहाल सीट उपलब्ध है। वाणिज्य अधीक्षक सुरेमनपुर कमलेश कुमार मीणा ने बताया कि होली व शादी विवाह के समय महानगरों से आने वाली सभी ट्रेनों की सीट फु ल हैं। जल्द ही नोरूम के हालात भी हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed