फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Skill Development Mission performing student / students

कौशल मिशन का प्रशिक्षण ले रहे युवाओं ने दिया धरना

Wed, 11 Mar 2015 11:15 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Wed, 11 Mar 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
Skill Development Mission performing student / students
कौशल विकास मिशन योजना के तहत रसड़ा के बनियाबाग (अखनपुरा) में संचालित कौशल प्रशिक्षण केंद्र पर अनियमितता को लेकर छात्र-छात्राआें ने स्कूल का गेट बंदकर संचालक के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


 सूचना पर पहुंचे कोतवाल संदीप कुमार सिंह ने एक सप्ताह का समय मांगा। इसके बाद छात्र-छात्राएं शांत हुए और कोतवाल को ज्ञापन सौंपा।

धरने को संबोधित करते हुए सुधाकर यादव ने कहा कि यहां पर बैंकिंग व नर्सिंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा था, जो ठीक-ठाक चल रहा था। मगर संस्था के संचालक द्वारा किसी बात को लेकर अच्छे शिक्षक को हटा दिया गया और खानापूर्ति के लिए दूसरे शिक्षक को नियुक्त कर दी गई। कहा कि शासन द्वारा छात्र/छात्राओं के लिए ड्रेस दिया गया है।
विज्ञापन


 संस्था के संचालक द्वारा सभी छात्र/छात्राओं का नाप लिया गया, लेकिन अब तक ड्रेस नहीं मिला।
 जबकि अन्य केंद्राें पर ड्रेस उपलब्ध करा दिया गया है।

आरोप लगाया कि लिखित तो कुछ पढ़ाया गया, लेकिन आज तक नर्सिंग व कंप्यूटर लैब में प्रायोगिक नहीं कराया गया। यहां पर प्रशिक्षण के नाम पर कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि किसी ने इसकी शिकायत की तो संचालक द्वारा पुलिस से पिटवाने की धमकी दी जाती है। इससे छात्र/छात्राओं में नाराजगी है। चेताया कि अगर एक सप्ताह के अंदर व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो रसड़ा-कासिमाबाद मार्ग को जाम कर दिया जाएगा।


 इस मौके पर अपशाना खातून, संगीता, कुमारी मंशा, प्रियंका, बबिता, अंकिता सिंह, प्रियंका सिंह, रीमा यादव, मनोज  कुमार, संजय, चंद्रशेखर, कृष्ण कुमार आदि मौजूद रहे। इस बाबत संस्था के संचालक अजीत सिंह ने बताया कि शिक्षक को लेकर
थोड़ी दुर्व्यवस्था है, जिसे शीघ्र ठीक कर लिया जाएगा।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed