फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Six stolen bikes seized, 6 accused arrested

Ballia News: चोरी की छह बाइक जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार

Thu, 28 Aug 2025 02:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Six stolen bikes seized, 6 accused arrested
नगरा। नगरा थाने की पुलिस ने मंगलवार को चोरी की छह बाइक जब्त कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। नगरा थाने के थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार दुबे ने बताया कि 25 अगस्त को खनवर गांव में दंगल देखने आए युवक की बाइक चोरी का मुकदमा पंजीकृत कर छानबीन की जा रही थी। सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध पुराने दुर्गा मंदिर तिराहे के पास मौजूद हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंच छह लोगों को पकड़ा। पास खड़ी छह मोटरसाइकिलों को जब्त कर लिया। कागजात के बारे में पूछताछ की। पकड़े गए आरोपियों में सरयाबगडोरा निवासी राजा, सोनू कुमार गुप्ता, रितेश तिवारी, थाना बांसडीह रोड के टकरसन निवासी विवेक सिंह, बजहा निवासी विश्वजीत, बेला निवासी रोहित राजभर के पास से नकदी और तीन मोबाइल बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि खनवर में हो रहे दंगल के दौरान बाइक चोरी की थी। दूसरी बाइक सुखपुरा से वर्ष 2024 में बरात में चोरी की थी। तीसरी बाइक बांसडीह के छाता से चोरी की थी। चौथी बाइक कुछ दिन पहले बलिया रेलवे स्टेशन से चोरी की थी। पांचवीं बाइक बांसडीह रोड से चोरी की थी। छठी बाइक अभियुक्त विवेक के भाई के नाम से है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed