फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Six crores received for two routes

दो मार्गों के लिए मिले पौने छह करोड़

Sun, 20 Feb 2022 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 11:23 PM IST
विज्ञापन
Six crores received for two routes
बेरुआरबारी/लालगंज। त्वरित आर्थिक विकास निधि से बन रही जनपद की सड़कों के निर्माण में तेजी आने की उम्मीद है। योजना के तहत 10.92 करोड़ की लागत से दलन छपरा बीएसटी बंधे के पास से श्रीराम सिंह के कटरे से सांसद के डेरा दोकटी घाट तक सीसी माग की निर्माण कराया जा रहा है। वहीं, 12.21 करोड़ की लागत से जेएनसीयू मोड़ से बेरुआरबारी तक तीन किमी मार्ग का निर्माण हो रहा है। धन की कमी से निर्माण कार्य प्रभावित था। शासन ने दोनों मार्गों के लिए लगभग पौने छह करोड़ की धनराशि की जनराशि और दी है। इससे निर्माण में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय को बेरुआरबारी से जोड़ने वाली सड़क का निर्माण गत कई माह से चल रहा है। इसके बन जाने से बेरुआरबारी क्षेत्र के साथ मनियर से बलिया जाने वाले यात्रियों के लिए आसानी होगी। विभाग द्वारा धीमी गति से कराए जा रहे कार्यों से की वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामसभा मिड्ढा से बसंतपुर चंद्रशेखर विश्वविद्यालय तक निर्माण कार्य चल रहा है। गिट्टी और मिट्टी बिछा दी गई है। अभी तक पिचिंग का कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है।कार्य धीमी गति से चलने की वजह से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। निर्माण के लिए 305.47 लाख और मिलने से इसमें तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

बीएसटी बंधे के पास से बैरिया-दलनछपरा मार्ग स्थित श्रीराम सिंह के कटरे से बन रहे सीसी मार्ग का कार्य तेजी पर है। ढलाई का कार्य शुरू है। उक्त कार्य की शुरुआत बीएसटी बंधे से हुई है। आवश्यक सामग्री सहित मशीन व कारीगर भारी मात्रा में लगाए गए है। उक्त सड़क के बन जाने से दोकटी, मुरली छपरा, दलकी आदि गांवों के किसानों को खेती करने के लिए दोकटी दियारे में आने-जाने के साथ ही शिवपुर घाट पर बन रहे पक्के पुल पर आने जाने में सुगमता हो जाएगी। जिस तरह से कार्य चल रहा है उक्त मार्ग बहुत जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। इस मार्ग के लिए 273.16 लाख और दिए गए हैं। इससे निर्माण को गति मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed