फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Silbatta shops were decorated, the swing reached

सज गईं सिलबट्टे की दुकानें, पहुंच गए झूले

Wed, 01 Dec 2021 12:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 12:07 PM IST
विज्ञापन
Silbatta shops were decorated, the swing reached
बैरिया में आयोजित धनुष यज्ञ मेला के लिए भूमि पूजन करती प्रधान वंदना गुप्ता साथ में प्रधान संघ अध् - फोटो : BALLIA
बैरिया। आठ दिसंबर से शुरू होने वाले सुदिष्ठ बाबा के धनुष यज्ञ मेला के लिए मंगलवार को सुदिष्टपुरी में भूमि पूजन किया गया। पं. त्रिवेणी तिवारी और बबलू तिवारी के वैदिक मंत्रोचार के बीच मेला प्रबंधक प्रधान वन्दना गुप्ता के साथ पहले सन्त शिरोमणि सुदिष्ट बाबा का पूजन अर्चन कराया। मेला तीव जनवरी तक चलेगा।
विज्ञापन

धनुष यज्ञ मेला लगभग दो सदी पुराना है और तीन सप्ताह तक यह मेला चलता है। इससे पूर्व अश्वमेला पूरे उफान पर है। सात दिसंबर को अश्वमेला समाप्त होने के बाद अगहन सुदी पंचमी को सुदिष्ट बाबा के पूजा अर्चना व मेले के चौक पर धर्म ध्वज फहराने के बाद मेले का शुभारंभ हो जाएगा। मेले में अभी से ही सिलबट्टा की दुकानें सज गई हैं। झूला पहुंच चुका है। फिलहाल रोजाना संत शिरोमणि सुदिष्ट बाबा के समाधि स्थल पर अश्वमेले में घुड़ दौड़ प्रतियोगिता हो रही है। अश्वपालक सबसे तेज दौड़ने का व्यापारियों से दावा ठोकते हैं। स्टाप वाच से उनकी गति मापी जाती है। यह नजारा देखने के लिए कोटवां गांव के अलावे आसपास के गांव के लोग भी जुटते हैं। घोड़ों की चाल देख खूब वाहवाही होती है। अश्वपालक दौड़ के साथ ही नृत्य आदि का भी प्रदर्शन कर लोगों का मनोरंजन करते हैं। मेला प्रबंधक वन्दना गुप्ता ने बताया कि व्यापारियों के लिए बेहतर वातावरण व सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास होगा। सचिव जगनारायण यादव, मिथिलेश सिंह, प्रभात मिश्र, अर्जुन चौधरी, संजीव शर्मा, रजनीश गुप्ता, बच्चालाल, छोटे गुप्ता, लक्ष्मण सिंह, इंद्र भूषण सिंह, प्रभात मिश्र, वृंदा नंद सिंह, राजन सिंह, मनोज गुप्ता, उमेश गुप्ता तथा कोटा ग्राम पंचायत के सभी ग्राम पंचायत सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed