{"_id":"0edbc8d32d83e62524ae435c480c692b","slug":"significant-contribution-to-the-future-teachers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भविष्य बनाने में शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भविष्य बनाने में शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
Updated Fri, 20 Mar 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
खेजुरी क्षेत्र के जूनियर हाईस्कूल व बीआरसी पर प्राथमिक शिक्षक संघ के अवकाश प्राप्त शिक्षकों का सम्मान समारोह तथा शिक्षा उन्नयन गोष्ठी का आयोजन किया गया।
इस दौरान मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षाधिकारी राकेश सिंह ने अवकाश प्राप्त शिक्षकों को सम्मानित किया। छात्रों ने अपनी प्रस्तुती से दर्शकों का मन मोह लिया। बीएसए ने कहा कि बच्चों के भविष्य निर्माण में शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान है।
कहा कि समाज एवं देश के मार्ग दर्शक होते हैं। क्योंकि उनकी शिक्षा की वजह से छात्रों को मुकाम हासिल होता है। वही छात्र देश और समाज की सेवा करते हैं।
कहा कि आज के शिक्षक अपने कर्त्तव्यों से विमुख हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि अपने-अपने क्षेत्र में जाकर शिक्षकों को अभिभावकों और छात्रों को सरकारी स्कूलों के प्रति जागरूकता फैलानी चाहिए।
विज्ञापन
सुविधाएं उपलब्ध होने के बावजूद प्राथमिक विद्यालयों में दिन-ब-दिन छात्रों की संख्या घटती जा रही है। वहीं निजी स्कूलों के प्रति अभिभावकों का रुझान बढ़ता जा रहा है।
इस दौरान कक्षा पांच के राजवीर ने गीत ‘निजी स्कूल के झूठे हूल बा, सबका से निमन हमनी के खिचड़ी स्कूल बा’ गाकर खूब वाहवाही लूटी। इसके पहले बेसिक शिक्षाधिकारी राकेश सिंह द्वारा अवकाश प्राप्त 13 अध्यापकों को सम्मानित किया गया।
इस मौके पर वित्त एवं लेखाधिकारी बृजेश सिंह, खंड शिक्षाधिकारी एके झां, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, ब्लाक अध्यक्ष ज्ञानेंद्र गुप्त, श्याम प्रकाश सिंह, अखिलेश पांडेय, अशोक गुप्त, सैफुद्दीन अंसारी, हेमंत सिंह, ग्राम प्रधान बंगाली राम आदि लोग उपस्थित रहे। अध्यक्षता चंद्रमा यादव तथा संचालन डा. राजेश पांडेय ने किया।