फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Significant contribution to the development of the country 's Indira

देश के विकास में इंदिरा का योगदान अहम

Sat, 31 Oct 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया Updated Sat, 31 Oct 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
Significant contribution to the development of the country 's Indira
पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की 31वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कांग्रेस भवन पर किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने  सद्भावना मार्च निकाला। साथ ही सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती भी मनाई गई।
विज्ञापन



कांग्रेस सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पार्टी के जिलाध्यक्ष सच्चिदानंद तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी और लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
विज्ञापन



जिलाध्यक्ष तिवारी ने कहा कि इंदिरा गांधी की कुर्बानी को यह देश युगों-युगों तक याद करेगा। भारत के विकास में इंदिरा गांधी के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। जहां सरदार वल्लभ भाई पटेल ने पूरे देश को एक सूत्र में बांधने का काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं इंदिरा गांधी ने देश की एकता और अखंडता के लिए जीवन की कुर्बानी दे दी। वरिष्ठ नेता महेंद्र प्रताप शुक्ल ने कहा कि इंदिरा गांधी ने बैंकों के राष्ट्रीयकरण के साथ विश्व सूत्री कार्यक्रम देकर देश की तरक्की का मार्ग प्रशस्त किया है। कांग्रेस प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य उषा सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश के महापुरुष नेहरू और पटेल को बांटकर क्षुद्र राजनीति का परिचय दे रही है।


कार्यक्रम का संचालन कर रहे शिवप्रताप ओझा ने कहा कि इंदिरा गांधी ने देश की तरक्की के साथ ही आर्थिक और सामाजिक उन्नति के लिए कार्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed