फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   shreeram chauhan in ballia

भाजपा का साथ छोड़ते ही सामने आई ओमप्रकाश की हैसियत

Tue, 12 Jan 2021 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
shreeram chauhan in ballia
भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर पत्रकार वार्ता करते प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार मंत्री श्री? - फोटो : BALLIA
बलिया। ओमप्रकाश राजभर के जाने और ओवैसी के आने से भारतीय जनता पार्टी को कोई असर नहीं है। ओमप्रकाश जैसे बहुतेरे नेता भारतीय जनता पार्टी में है, अगर वह इतने ही प्रभावशाली नेता होते तो भारतीय जनता पार्टी के गठबंधन से पहले ही विधानसभा का चुनाव जीत गए हो जीतकर विधानसभा में पहुंचे होते, लेकिन उनका टीका भी भारतीय जनता पार्टी की वजह से लगा और आगामी चुनाव में उनकी पोल पट्टी खुल जाएगी। उक्त बातें उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार मंत्री श्रीराम चौहान ने कही।
विज्ञापन

उनहोंने कहा कि अब गरीब का बेटा भी सरकारी खर्चे पर विदेशों में पढ़ेगा। इसके लिए सरकार ने अनुसूचित जाति से संबंधित छात्रों के लिए मैट्रिक स्तर पर छात्रवृत्ति की केंद्रीय प्रेरित स्कीम लाई है, जिसके माध्यम से वे उच्चतर शिक्षा को सफलतापूर्वक पूरा कर सकें। कहा कि गरीब से गरीब परिवार के दसवीं कक्षा उत्तीर्ण छात्रों को अपनी इच्छा अनुसार उत्तर शिक्षा पाठ्यक्रम में नामित करने के लिए एक अभियान चलाया जाएगा। कहा कि जल्द ही प्रदेश के सभी इंटर कॉलेजों में टीजीटी और पीजीटी के माध्यम से योग्य अध्यापकों का चयन कर प्रदेश के समस्त इंटरमीडिएट कॉलेजों में प्रवक्ता व सहायक अध्यापकों की नियुक्ति की जाएगी। कोरोना का टीका मुफ्त में लगाने के सवाल पर बोले कि पहले चरण में तीन करोड़ लोगों को केंद्र सरकार द्वारा मुक्त टीकाकरण का अभियान चलाया जाएगा। उसके बाद सरकार के निर्देश के आधार पर टीकाकरण किया जाएगा।इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश साहू, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, अमिताभ उपाध्याय, जिला महामंत्री प्रदीप सिंह, रंजना राय आदि रहे।
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंत्री का किया स्वागत
रसड़ा। भगत सिंह तिराहा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के मंत्री श्रीराम चौहान को माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। श्रीराम चौहान ने कार्यकर्ताओं से पंचायत चुनाव में फतह के सरकार की जनकल्याण कारी योजनाओं को जनता के बीच ले जाने का आह्वान किया। इस मौके पर अजीत भारद्वाज, वेद प्रकाश सिंह रिन्कू, अविनाश सोनी, लवकुश मदेशिया, योगेन्द्र जायसवाल, सूरज पाण्डेय, अन्जनी तिवारी, लवकुश जायसवाल, संजय जायसवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed