फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Show cause notice to five officers

पांच अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

Mon, 22 Feb 2021 10:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
Show cause notice to five officers
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कर्मचारियों की बैठक को संबोधित करती जिलाधिकारी अदिति सिंह। - फोटो : BALLIA
बलिया। जिलाधिकारी अदिति सिंह ने कहा कि जन शिकायतों के निस्तारण में समय और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रहे। कोई भी शिकायत डिफाल्टर की श्रेणी में नहीं जानी चाहिए। सभी अधिकारी तीन दिन के अंदर आईजीआरएस पोर्टल पर लंबित जनशिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित कराएं। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को विकास कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक में उन्होंने सभी अधिकारियों से विभागीय कार्यों की अद्यतन प्रगति की जानकारी ली। बैठक में अनुपस्थित रहने वाले पांच अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीएम ने निर्देश दिया कि निर्माणाधीन सामुदायिक शौचालय और पंचायत भवनों को जल्द पूर्ण किया जाए। सभी बीडीओ को निर्देश दिया कि मनरेगा से होने वाले कार्यों में महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा रोजगार दिया जाए। सार्वजनिक वितरण प्रणाली, राशन उठान आदि के बारे में जिला पूर्ति अधिकारी से पूछताछ की। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिया कि सड़क, सेतु एवं अप्रोच मार्ग के निर्माण कार्य में तेजी बनाए रखें। कहा कि किसान क्रेडिट कार्ड और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ हर पात्र को दिलाना सुनिश्चित किया जाए। किसान क्रेडिट कार्ड के लाभार्थियों की तहसीलवार रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश उप निदेशक कृषि को दिया। यह भी निर्देश दिया कि जनपद में बने गो-आश्रय स्थलों पर समय-समय पर निरीक्षण होता रहे। कहीं भी व्यवस्था में कमी नहीं होनी चाहिए। बैठक में अनुपस्थित रहने वाले पांच अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश जिलाधिकारी ने दिया। जिला विद्यालय निरीक्षक बृजेश मिश्र, आईटीआई के प्रधानाचार्य मनोज कुमार सिंह, श्रम प्रवर्तन अधिकारी जयशंकर प्रसाद, दुग्ध विभाग के प्रभारी सुरेश सिंह, लोक निर्माण प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता एसके सिंह अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

सीएचसी-पीएचसी पर बायोमेट्रिक हाजिरी लगाई जाए
बलिया। डीएम ने सीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद से चिकित्सा व्यवस्था व निर्माणाधीन भवन से संबंधित जानकारी ली। स्वास्थ्य कर्मियों की समय से उपस्थिति सुनिश्चित कराने पर बल देते हुए निर्देश दिया कि सभी सीएचसी-पीएचसी पर बॉयोमेट्रिक हाजिरी लगाई जाए। अगर कहीं व्यवस्था न हो तो 15 दिन के अंदर कर लिया जाए। आयुष्मान भारत के तहत बनने वाले गोल्डन कार्ड के संबंध में कहा कि हर गांव में कैंप लगाकर पात्रों का कार्ड बनवाया जाए। सभी आशा बहुओं के माध्यम से गर्भवती महिलाओं के संबंध में सूचना एक हफ्ते के अंदर उपलब्ध कराने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पतालों में दलाल न हों, रखें नजर
बलिया। जिलाधिकारी ने सीएमओ से कहा कि अस्पतालों में कोई भी दलाल न रहें, इस पर विशेष नजर रखी जाए। सभी डॉक्टर भी इसका ख्याल रखेंगे। अगर ऐसा कहीं भी संज्ञान में आया तो जो भी दोषी मिलेगा, उस पर कड़ी कार्रवाई होगी। अल्ट्रासाउंड सेंटर पर भी मानक आदि चेक करा लिया जाए। कोई भी अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालित नहीं होना चाहिए।

अधिकारी-कर्मचारी 10 बजे कार्यालय पहुंच जाएं
बलिया। डीएम ने निर्देश दिया कि सुबह 10 बजे सभी अधिकारी और कर्मचारी अपने कार्यालय में अवश्य पहुंच जाएं। जो भी लंबित कार्य हैं, उसको समय से पूरा कराएं। कार्यालय में आने वाले हर किसी की बात सुनी जाए और उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाए। बैठक में सीडीओ डॉ विपिन जैन, एडीएम रामआसरे, सीआरओ विवेक श्रीवास्तव, डीएफओ श्रद्धा यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed