{"_id":"69f284128b8c626755e599baaf28936a","slug":"shicshamitron-the-candle-out-in-march-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षामित्रों ने निकाला कैंडल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षामित्रों ने निकाला कैंडल मार्च
ब्यूरा/ अमर उजाला बलिया
Updated Sun, 20 Sep 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समायोजन निरस्त होने के बाद प्रदेश के कई जनपदों के शिक्षामित्र सदमे को बर्दाश्त नहीं कर सकें और असमय दिवंगत हो गए। रविवार को जनपद के शिक्षामित्रों ने जिला बेसिक शिक्षाधिकारी कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की।
जिसमें गतात्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रख परिवार को दु:ख की घड़ी से उबरने की प्रार्थना की। तत्पश्चात कैंडिल मार्च निकाल पूरे नगर का भ्रमण कर श्रद्धांजलि दी।
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए बीएसए राकेश सिंह ने कहा कि शिक्षामित्र धैर्य से काम लें। आपके साथ न्याय जरूर होगा। सरकार और बेसिक शिक्षा महकमा आपके भविष्य को लेकर गंभीर है।
विज्ञापन
आप विद्यालय जाय और पठन-पाठन करें। साथ ही अपनी मांग को गांधीवादी तरीके से रखें। अगर आपको पठन-पाठन के कार्य में कोई प्रधानाध्यापक बाधा उत्पन्न करता है तो मुझे बताएं।
मैं इस समस्या का तत्काल समाधान करूंगा। कहा कि बेसिक शिक्षा मंत्री आपके मामले को लेकर काफी गंभीर हैं। कानूनी राय लेने और केंद्र सरकार के समक्ष अपनी बात रखने के लिए दो दिनों से दिल्ली में डेरा डाले हुए हंै। इस दौरान शिक्षामित्रों ने निर्णय लिया कि शिक्षामित्रों का आंदोलन अनवरत चलता रहेगा।
इस मौके पर काशी नाथ यादव, सरल यादव, जितेंद्र राय, पंकज सिंह, राजेश अंचल, सतीश मेहता, ललीत मोहन, अरविंद यादव, बसुंधरा राय, नीतू उपाध्याय, उमा यादव, सरिता दूबे, सुमन वर्मा, अनुज सिंह, अजय शक्ति, राकेश आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता रणजीत सिंह एवं संचालन अली अहमद ने किया।