{"_id":"4c6c55a7535971e6dc2f8f41ff86a83f","slug":"shicshamitr-into-account-those-made-by-the-teacher-salary-be-granted-on-the-express-pleasure-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहला वेतन मिलते ही खुशी से झूम उठे िश्ाक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहला वेतन मिलते ही खुशी से झूम उठे िश्ाक्षक
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
Updated Tue, 03 Feb 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
प्राथमिक शिक्षामित्र संघ की बैठक जापलिनगंज स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में हुई। बैठक में शिक्षामित्र से बने 292 सहायक अध्यापकों के खाते में पहली बार वेतन भेजे जाने पर खुशी का इजहार किया। इस दौरान एक दूसरे को मिठाई खिलाई और अबीर-गुलाल भी लगाया।
प्राथमिक शिक्षामित्र से शिक्षक बने सहायक अध्यापकों के खाते मंगलवार को वेतन भेजा गया। संघ के महामंत्री पंकज सिंह ने कहा कि सपा सरकार ने किए गए वादे को पूरा करते हुए शिक्षामित्रों का भविष्य सुरक्षित करने का काम किया। इससे शिक्षामित्र तथा उनके परिवार में खुशी का माहौल रहा।
इस दरम्यान शिक्षा मित्र से सहायक अध्यापक बने शिक्षकों ने प्रदेश सरकार के मुखिया सहित बेसिक शिक्षा मंत्री रामगोविंद चौधरी के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही सहायक अध्यापकों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश सिंह तथा वित्त एवं लेखाधिकारी बृजेश सिंह सहित विभागीय कर्मचारियों के प्रति आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
जिला संरक्षक सतीश मेहता ने कहा कि सपा सरकार द्वारा किए गए घोषणा से सभी शिक्षामित्रों तथा उनके परिवार में काफी प्रसन्नता है। इस मौके पर परवेज अहमद, शिवजी गुप्ता, धनंजय शर्मा, देवेंद्र प्रसाद, सूर्यप्रताप यादव, विजय प्रताप सिंह, उमेश, सुनील वर्मा आदि रहे।