फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Shicshamitr decided to return to work

शिक्षामित्रों का काम पर लौटने का फैसला

Mon, 21 Sep 2015 11:27 PM IST
ब्यूरा/ अमर उजाला बलिया
ब्यूरा/ अमर उजाला बलिया Updated Mon, 21 Sep 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
Shicshamitr decided to return to work
जनपद के शिक्षामित्रों ने नियुक्ति रद्द करने के विरोध में बीएसए कार्यालय में धरना-प्रदर्शन जारी रहा। इस दौरान शिक्षामित्रों ने  सोमवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-31 अंतर्गत मालगोदाम रोड पर चक्काजाम किया।
विज्ञापन


फिलहाल शिक्षामित्रों ने अपना आंदोलन ठप कर काम पर लौटने का फैसला किया। चक्काजाम की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सीओ नगर केसी सिंह, शहर  कोतवाल संदीप कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी पहुंच गए और शिक्षामित्रों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इस दौरान आधे घंटे तक एनएच पर आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया था।
विज्ञापन


धरना सभा को संबोधित करते हुए शिक्षामित्र संगठन के नेता ललित मोहन सिंह ने कहा कि  शिक्षामित्रों के संघर्ष के चलते ही उन्हें समायोजित शिक्षक बना दिया गया था। अब दोबारा समायोजन को लेकर एक बड़ा आंदोलन का शंखनाद करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


काशीनाथ यादव ने बताया कि हाईकोर्ट में अपना पक्ष मजबूती से न रखने के चलते उनका समायोजन रद्द किया गया। अली अहमद ने शिक्षामित्र को संबोधित करते अपना मनोबल ऊंचा रखकर आंदोलन जारी रखने का संकल्प दोहराया। कहा कि प्रदेश सरकार और संगठन के बीच सकारात्मक वार्ता हुई, जिसके आधार पर आंदोलन  फिलहाल स्थगित किया जा रहा है।


समायोजित शिक्षकों से अपील की गई कि अग्रिम आदेश तक सभी समायोजित शिक्षक अपने-अपने विद्यालय पर कार्य शुरू कर दें।  इसके पूर्व शिक्षामित्रों ने स्टेशन मालगोदामा रोड स्थित एनएच 31 को जाम कर  दिया। करीब आधे घंटे तक जाम के बाद मौके पर पहुंचे सीओ नगर केसी सिंह तथा  शहर कोतवाल संदीप कुमार सिंह ने किसी तरह से समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया।  इस मौके पर पंकज सिंह, जितेंद्र राय आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed